Close

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई बेटे नीर की नर्सरी की खूबसूरत झलक, व्हॉइट टोन, क्लासी एस्थेटिक और पर्सनल टच देकर तैयार की इस नर्सरी को बताई अपनी ‘लिटिल सैंक्चुअरी’ (Parineeti Chopra shares glimpse of son Neer’s serene nursery, calls it their ‘little sanctuary’)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहुड (Motherhood) फेज का लुत्फ ले रही है. अक्सर बेटे (Son Neer) से जुड़ी अपडेट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लाडले बेटे नीर के कमरे की कुछ शानदार झलकियां शेयर (Glimpse Of Son Neer’s Serene Nursery) की है.

Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की खुशियां इन दिनों आसमान को छू रही हैं. दोनों ही अपने बेटे नीर के साथ पैरेंट्सहुड को एंजॉय कर रहे हैं. परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लाडले बेटे नीर की नर्सरी की खूबसूरत झलकियां शेयर की है.

Parineeti Chopra's Son

इन शानदार तस्वीरों को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा सकते हैं कि परिणीति ने नन्हे नीर की नर्सरी को पर्सनल और क्लासी टच दिया है. पैरेंट्स ने बेटे के कमरे के हर कोने को क्लासी लुक देने के लिए व्हाइट कलर का use किया है.

Parineeti Chopra's Son
Parineeti Chopra's Son

अपने बेटे की नर्सरी में कपल ने एक सोफा भी लगाया है. सोफे पर रखे बहुत ही क्यूट है. नीर की नर्सरी में मिरर वाली खिड़की बनाई है. ताकि कमरे से धूप और हवा दोनों आ सके.

Parineeti Chopra's Son

नर्सरी का डेकोरेशन करते हुए उन्होंने बेटे के रूम में साइड टेबल, साइड लैंप और सॉफ्ट टॉयज से सजाया है.

Parineeti Chopra

इन शानदार तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- नीर के लिए हमारा छोटा सा सुकून का ठिकाना. हल्की धूप, ठंडी हवा, सौम्य रंग और एक शांत, पारंपरिक सौंदर्य, जो हम दोनों के लिए बिल्कुल सही है.

Parineeti Chopra's Son Neer

परिणीति द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. लाइक्स और कमेंट कर कोई ब्यूटीफुल लिख रहा है, तो किसी ने नाइस, ओसम लिखा है.

Share this article