Close

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच ‘खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं’ अनुपमा फेम रुपाली गांगुली, पीएम मोदी की फैंस हुईं एक्ट्रेस, किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय आर्मी को किया ‘धन्यवाद’ (Anupamaa Fame Rupali Ganguly Feels ‘Blessed To Live In India’ Amid US-Israel-Iran War; Thanks PM Modi, Indian Armed Forces)

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Actress Rupali Ganguly) उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो सोशल मुद्दों (Social Issues) पर अपनी बात बड़ी बेबाकी से कहती हैं. रुपाली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि दुनियाभर में जिस तरह का माहौल है, उसे देखते हुए भारत में रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

Rupali Ganguly

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली पीएम मोदी की जबरदस्त फैंस हैं. अक्सर मोदी जी तारीफ में अपने राय रखती हैं. इस बार भी रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं पर अपनी राय रखी है. एक्ट्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देश की सुरक्षा और तरक्की के लिए पीएम मोदी और भारतीय सेना का आभार जताया है. ये भी लिखा है कि वे भारत में रहने के लिए खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं. दुनियाभर में फैले ऐसे अनिश्चित माहौल की अपेक्षा ऐसे में भारत में रहना गर्व की बात है

Rupali Ganguly

रुपाली ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा - इस अप्रत्याशित समय में, असल में मैं भारत में रहने के लिए खुद को बहुत धन्य महसूस करती हूं. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सलाम और हार्दिक धन्यवाद... और भारतीय सेना और रक्षा बलों के प्रति बहुत कृतज्ञता, जिनकी वजह से हम हर रात सुकून और शांति से सोते हैं.. 🙏 थू... थू... मेरे देश को किसी की नजर न लगे.. - रूपाली गांगुली (@TheRupali)March 1, 2026

Rupali Ganguly

ये पहला मौका नहीं नहीं है, जब अनुपमा फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की हो. पहले कई बार रुपाली ने मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों की दिल खोलकर तारीफ की है.आज यूएस-ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में जिस तरह से डर के हालात बने हुए है उसे देखते रुपाली अपने को सौभाग्यशाली मान रही है.

Rupali Ganguly

बहुत बार रुपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट शेयर की है , जिसमें देश की तरक्की और विकास की बातें होती हैं. साल 2025 में दिल्ली के लाल किले से दिए गए अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री ने मासिक धर्म स्वच्छता और महिलाओं के स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी बात कही थी. तब भी एक्ट्रेस ने पीएम के विचारों की खूब तारीफ की थी. एक्ट्रेस के उस पोस्ट को फैंस ने काफी सराहा था. और आज भी रुपाली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस पोस्ट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

Share this article