Close

मुंबई के ट्रैफिक में बुरी तरह से फंसने के बाद नागिन एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने की बीएमसी से खास अपील, इस एक्ट्रेस से पहले रुपाली गांगुली भी फंसी थी जाम में (Naagin Actress Sudha Chandran Makes A Special Appeal To BMC After Getting Stuck In Mumbai Traffic After Rupali Ganguly)

आम आदमी हो फिर बॉलीवुड सेलेब्स, अक्सर मुंबई के ट्रैफिक (Mumbai Traffic) से परेशान रहते हैं. और अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां करते हैं. ऐसा कुछ टीवी शो 'नागिन' (Tv Show Nagin) की एक्ट्रेस सुधा चंद्रन (Actress Sudha Chandran) के साथ हुआ. ट्रैफिक में फंसने के कारण एक्ट्रेस सेट पर पहुंचने में लेट हो गई.

Sudha Chandran

मुंबई का ट्रैफिक ऐसी समस्या है जिस से हर कोई परेशान है. अक्सर लोग ट्रैफिक से जुड़े अपने दर्द को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस समस्या से अछूते नहीं है. ऐसा ही कुछ हुआ टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के साथ. एक्ट्रेस ट्रैफिस में इतनी बुरी तरह से फंसी की, वे अपनी शूटिंग के लिए लेट हो गईं.

Sudha Chandran

बीते दिनों अनुपमा फेम रुपाली गांगुली भी मुंबई के जाम में बुरी तरह से फंस गई थीं. आखिर में इरीटेट होकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की और सुधा चंद्रन ने भी मुंबई के गंदे जाम पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. क्योंकि वे भी मुंबई के ट्रैफिक में फंसने की वजह से वह शूटिंग पे देरी से पहुंची.

Sudha Chandran

सुधा चंद्रन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मुंबई के ट्रैफिक को दिखा रही हैं. काफी समय से फंसी सुधा वीडियो में बोलती हैं -'मैं सुधा चंद्रन जा रही हूं मड आईलैंड... यहां के रास्ते खोद कर रखे हैं. हम 20-25 मिनट से इस गंदे ट्रैफिक में फंसे हुए हैं. हम काम पर कैसे जाए.

Sudha Chandran

प्लीज इन सड़कों को ठीक करें. ताकि हम काम पर समय पर पहुंच पाए. हम नहीं चाहते कि प्रोड्यूसर का लॉस हो. क्योंकि हम समय पर नहीं पहुंच रहे हैं. ये मेरी एक अपील है कि प्लीज सबसे पहले इन रास्तों को ठीक करें. जिस हालत में हम ने इन्हें एक साल पहले देखा था आज भी ये रास्ते वैसे ही है. अगर ऐसा रहा तो हम आर्टिस्ट को वक्त पर पहुंचने में काफी मुश्किल होगा. इस वीडियो के कैप्शन में सुधा चंद्रन ने लिखा- मेरी बीएमसी और मुख्यमंत्री कार्यालय से हार्दिक अपील है... कृपया कुछ कीजिए.

Sudha Chandran

सुधा से पहले रुपाली गांगुली भी मुम्बई के ट्रैफिक में फंस गईं थीं और उन्होंने भी मुंबई के ट्रैफिक में फंसने वाला एक वीडियो शेयर किया था. रुपाली गांगुली अक्सर जाम में फंसने के वीडियोज शेयर करती रहती हैं. एक बार रुपाली ने एक वीडियो में ये बताया था कि उन्हें फिल्म सिटी में अंदर जाने में ही 2 घंटे के ट्रैफिक का सामना करना पड़ा था.

Share this article