Close

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम मूव्स देखकर चकराया फैंस का सिर, एक्ट्रेस हुई ट्रोल, नेटिजेंस ने शेयर किए श्रीदेवी और साई पल्लवी के वीडियो, बोले – ऐसे कैसे करते हैं इसे… (Ananya Panday TROLLED for Bharatnatyam moves in ‘Chand Mera Dil’, Netizens share videos of Sridevi and Sai Pallavi saying ‘This is how you do it’)

अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Ananya Pandey's Movie Chand Mera Dil) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लेकिन अनन्या को ऑनलाइन क्रिटिसिज़्म (online criticism) का सामना करना पड़ रहा है. इस आलोचना की वजह है एक्ट्रेस का फिल्म में भरतनाट्यम मूव्स (Bharatanatyam Moves) देखकर सिर चकराने लगा है.

Ananya Panday

अनन्या पांडे की हाल ही में रिलीज फिल्म 'चांद मेरा दिल' पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं. कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है, तो कोई आलोचना कर रहा है. असल में फिल्म में अनन्या पांडे इंजीनियरिंग स्टूडेंट होने के साथ-साथ भरतनाट्यम डांसर भी हैं. फिल्म में अनन्या का भरतनाट्यम डांस देख कर हीरो तो इंप्रेस हो जाता है, लेकिन इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद लोगों का सिर चकराने लगा है.

Ananya Panday

सोशल मीडिया पर मीम्स और आलोचनाओं की बाढ़ आ गई. यहां तक कि नेटिजेंस ये भी बोल रहे है कि अनन्या ने क्लासिकल डांस के साथ ये क्या कर दिया है. श्रीदेवी और साई पल्लवी के डांस परफॉर्मेंस देखो.

Ananya Panday

एक यूजर ने एक्स पर अनन्या के भरतनाट्यम डांस शेयर करते हुए लिखा- भरतनाट्यम 200 AD में आया था और 2026 में अनन्या पांडे के साथ इसका अंत हो गया. अनेक लोगों ने एक्ट्रेस के द्वारा किए गए क्लासिकल डांस के मूव्स पर भी सवाल उसे रोबोटिक बताया है. एक और यूजर ने लिखा- ये हमारे कल्चर का अपमान है.

Ananya Panday

शास्त्रीय नृत्य में पारंगत एक यूजर ने लिखा- भरतनाट्यम का 6 साल का अपना अनुभव रखने वाले के तौर पर, यह कैसी बेवकूफी है। छी! दूसरे ने लिखा - एक्टिंग नहीं, स्क्रीन पर उसकी मौजूदगी नहीं, उसका चार्म नहीं, फिर भी उसे फिल्मों में धकेला जाता है और वह हमें परेशान करती है, सिर्फ इसलिए कि वह चंकी पांडे की बेटी है.

Ananya Panday

तीसरे यूजर ने कमेंट किया- मुझे नहीं पता ये कौन सा डांस है, लेकिन ये सब कुछ है, बस भरतनाट्यम नहीं.

Share this article