Close

पिता का शव देखकर हुए फूट फूट कर रोईं ‘दया बेन’ दिशा वकानी, भारी मन से दी पापा को अंतिम बिदाई, दया बेन को यूं बिलखता देख कचोट उठा फैंस के दिल (Inconsolable ‘Dayaben’ Disha Vakani Pays Last Respects to Her Father with Tears in Her Eyes)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'दया बेन' दिशा वकानी ('Dayaben' Disha Vakani) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पिता एक्टर भीम वकानी का 7 अप्रैल को निधन (Disha Vakani's father passed away) हो गया. दिग्गज एक्टर और रंगमंच कलाकार भीम वकानी (Bhim Vakani), बीते कुछ समय से उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. दिशा वकानी और उनके भाई 'सुंदर' यानी मयूर वकानी (Mayur Vakani) के लिए ये घड़ी नाजुक है. दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Disha Vakani

दया बेन के पिता अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. कल उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसके कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें दिशा के भाई मयूर वकानी फूट फूटकर रोते दिखे. वीडियो में दिशा वकानी भी दिखाई दीं जो पिता को खोने के बाद बदहवास सी दिख रही हैं. 

Disha Vakani

नंगे पैर, आंखों में चश्मा, दुप्पटा से चेहरा छिपाए दिशा पिता के अंतिम दर्शन (Disha Vakani Pays Last Respects to Her Father) करने पहुंची थीं. उनके चेहरे पर पिता को खोने का दुख साफ झलक रहा था. दिशा ने पिता के शव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, लेकिन पिता के अंतिम दर्शन करते ही फफक फफक कर रो पड़ीं. अपनी 'दयाबेन' की आंखों में आंसू देख फैंस का कलेजा फट रहा है. लोग कॉमेंट सेक्शन ने दिशा को हिम्मत दे रहे हैं.

Disha Vakani

भीम वकानी की अंतिम यात्रा के वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर आए हैं, जिसमें मयूर अपने पापा की अर्थी को कंधा देते हुए दिखाई दे रहे हैं. पिता को इस तरह विदा देते हुए वो सिसक-सिसक कर रोते दिखे.

Disha Vakani

बता दें कि दिशा वकानी अपने पिता के बेहद करीब थीं. वह बचपन से ही अपने पिता के थिएटर ग्रुप में उनके साथ काम करती रही हैं. उनके प्रोत्साहन से ही दिशा और उनके भाई मयूर दोनों ने एक्टिंग सीखी और इस फील्ड में करियर बनाया.

Disha Vakani

Share this article