रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल हैं. आज ये कपल अपनी शादी की चौथी एनिवर्सरी सेलिब्रेट (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt celebreting 4th wedding anniversary) कर रही है. आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को अपने मुंबई स्थित घर में करीबी फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी और आज कपल की शादी को चार साल हो गए हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस और उनके करीबी तक उन्हें वेडिंग एनीवर्सरी पर बधाई दे रहे हैं. ऐसे में कपल की मांओं ने भी उन्हें खास अंदाज़ में वेडिंग एनीवर्सरी विश किया है.

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आलिया की सासू मां और राहा (Raha Kapoor) की दादी बनकर बेहद खुश हैं. आलिया और राहा का ज़िक्र सुनते ही उनकी आंखों में एक अलग ही चमक आ जाती है. अब रणबीर-आलिया की वेडिंग एनीवर्सरी पर भी नीतू कपूर ने प्यार लुटाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे और बहू की एक अनसीन तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- "मेरे दिल की धड़कनों को आशीर्वाद."

वहीं आलिया की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने भी वेडिंग एनीवर्सरी पर बेटी और दामाद के लिए एक प्यारा सा पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाला है. उन्होंने रणबीर-आलिया की प्यारी सी तस्वीर शेयर करके लिखा है, "हैप्पी एनीवर्सरी स्वीट हार्ट्स."

रणबीर-आलिया की लवस्टोरी किसी सिनेमा की कहानी से कम नहीं है. दोनों 'ब्रम्हास्त्र' के सेट पर मिले, दोनों ने प्यार को एक अलग ही ग्रेस और गहराई दी, शादी के बंधन में बंधे और उनका रिश्ता और बॉन्ड और स्ट्रॉन्ग होता गया. एक-दूसरे से ही नहीं, बल्कि उनकी फैमिली से भी. दोनों अब हर स्पेशल ओकेज़न फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हैं और फैमिली गोल्स सेट करते हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and war) में फिर से साथ नजर आएंगे. इस फिल्म विक्की कौशल भी हैं. इसके अलावा रणबीर नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) में साईं पल्लवी संग नजर आएंगे, जिसका टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ है. वहीं आलिया भट्ट शरवरी वाघ के साथ 'अल्फा' (Alfa) में भी नजर आएंगी.

