Close

जब वैष्णोदेवी धाम में अक्षय कुमार के साथ हुआ था चमत्कार, 104 बुखार में हो गए थे बेहोश, मां वैष्णोदेवी के दरबार में पहुंचते ही हो गए, एक्टर ने सुनाया बचपन का किस्सा (Akshay Kumar shares shocking childhood Miracle, Says- I became unvonsiouse during Vaishno Devi pilgimage, but miraculously survived)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) को लेकर न्यूज़ में बने हुए हैं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर लोगों में गजब का एक्साइटमेंट बना हुआ है और लोग बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. फिलहाल अक्षय कुमार फ़िल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और लगातार मीडिया से इंटरैक्ट कर रहे हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू में अक्षय ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे मां वैष्णोदेवी (Vaishno devi) की कृपा से उनकी जान (Akshay Kumar shared Vaishno devi miracle) बच गई. 

Akshay Kumar

अक्षय ने बताया, "मेरे माता पिता ने संतान के लिए वैष्णो देवी मंदिर में मन्नत की थी. उन्होंने मां वैष्णोदेवी से खासतौर पर प्रार्थना की थी कि उन्हें एक संतान हो, जो खूब शरारती हो. देवी मां ने उनकी मन्नत सुन ली और एक साल बाद ही मेरा जन्म हो गया."

Akshay Kumar

अक्षय ने आगे बताया, "मेरे जन्म के बाद मन्नत पूरी करने के लिए मम्मी-पापा मुझे लेकर वैष्णोदेवी गए. लेकिन रास्ते में मैं बहुत बीमार हो गया. मुझे 103-104 डिग्री बुखार हो गया और मैं बेहोश हो गया. ये 1969 की बात है. उस समय कटरा में ज़्यादा मेडिकल फैसिलिटीज़ नहीं थी. वहां की एक डॉक्टर ने कहा, इसको फौरन दिल्ली ले जाओ. लेकिन मेरी मां का वैष्णोदेवी पर बहुत विश्वास था. वो बोलीं- माता ने हमें बच्चा दिया है तो वो ही इसकी रक्षा भी करेंगी. हम मंदिर जरूर जाएंगे."

Akshay Kumar

अक्षय ने बताया कि उनके माता-पिता ने उनको लेकर मंदिर की चढ़ाई शुरू की. "वो जय माता दी का जयकारा लगाते जा रहे थे और चढ़ाई करते जा रहे थे. उन्होंने मुझे मंदिर के अंदर स्नान कराया, प्रार्थना की. मैं बेहोश था और वो लगातार प्रार्थना करते जा रहे थे. तभी एक शख्स आए और बोले कि आपके बच्चे की मुस्कान कितनी प्यारी है. पापा ने मेरी तरफ देखा. मैं सच में मुस्कुरा रहा था. मेरा बुखार उतर चुका था और में अब बिल्कुल ठीक था. वहां कोई ऐसी एनर्जी थी कि मैं अपने आप ठीक हो गया." अक्षय कुमार इसे देवी का चमत्कार की मानते हैं कि वो उस दिन बच गए. 

Akshay Kumar

बात करें भूत बंगला की तो बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामीका गब्बी (Wamiqa Gabbi), परेश रावल (Paresh Rawal), तब्बू (Tabbu) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू होंगे.

Share this article