Close

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम स्मृति ईरानी पहुंचीं काशी के विश्वनाथ मंदिर, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’s Smriti Irani offers prayers at Baba Vishwanath temple in Kashi)

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीतने वाली स्मृति ईरानी हाल ही में उत्तर प्रदेश के काशी पहुंचीं. जहां पहुंचकर एक्ट्रेस ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. और अब एक्ट्रेस के मंदिर विजिट की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने काशी की स्पिरिचुअल विजिट की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग के सामने घुटनों के बल बैठकर से प्रार्थना करते हुए नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में स्मृति मंदिर के प्रांगण में हाथ जोड़ कर खड़ी हैं. बैक राउंड में मंदिर नजर आ रहा है. तीसरी फोटो में एक्ट्रेस मंदिर के बाहर खड़ी है.

Smriti Irani

इन सभी फोटोज में एक्ट्रेस रेड- मेहरून कलर की साड़ी पहने हुए, गले में फूलों की माला, बाबा के नाम का गमछा पहने हुए और माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ॐ नमः पार्वती पते, हर हर महादेव!!! #kashi #babavishwanath”

Smriti Irani

एक्ट्रेस के ये स्प्रिचुअल विजिट की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस उनकी इस पोस्ट पर 'हर हर महादेव' और 'जय बाबा विश्वनाथ' लिख कर कमेंट कर रहे हैं.

Smriti Irani

एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं स्मृति ईरानी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर घूमने के लिए निकल जाती हैं. बता दें कि स्मृति ईरानी को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हुए 25 वर्षों से अधिक समय हो गया है.

Share this article