Close

सुंदर दिखने की चाह में जन्नत जुबैर ने कराई प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स, एक्ट्रेस ने किया फैंस के सामने सच का खुलासा (Has Jannat Zubair Undergone Expensive Plastic Surgery And Botox For Beauty The Actress Told The Truth To Fans)

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट (Rubina Dilaik's Podcast) में आई जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए. पॉडकास्ट में जन्नत से ये सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने सुंदर दिखने की चाह में प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स (Plastic Surgery And Botox) कराया है.

Jannat Zubair

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर कुकिंग शो लाफ्टर शेफ में छाई हुई हैं. शो में कुकिंग से ज्यादा जन्नत अपनी खूबसूरती से फैंस को लुभा रही हैं. यही वजह है कि 24 वर्षीय जन्नत जुबैर की सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. बहुत बार जन्नत जुबैर के बारे में ये कहा गया कि एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के प्लास्टिक सर्जरी और बोटोक्स का सहारा लिया है. और अब जन्नत जुबैर ने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में आकर इस आरोप की सच्चाई का खुलासा किया है.

Rubina Dilaik

और अब जन्नत जुबैर ने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में आकर इस आरोप की सच्चाई का खुलासा किया है. रुबीना ने जन्नत से पूछा- अनेक बार ऐसा कहा गया कि आपने प्लास्टिक सर्जरी और बोटोक्स करवाए हैं?

Jannat Zubair

इस सवाल का जवाब देते हुए जन्नत जुबैर ने कहा- मुझे नहीं पता कि क्यों लोगों को ऐसा लगता है. मैंने अपने फेस पर कुछ करवाया है. इस बार बात में जरा सी भी सच्चाई नहीं है. मुझे नहीं पता कि लोग मेरे बारेमें ऐसा क्यों सोचते हैं.

Jannat Zubair

रुबीना ने भी जन्नत की बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि फैंस मैने जन्नत को बहुत करीब से देखा है. मैं आपको विश्वास दिला सकती हूं कि जन्नत ने कोई प्लास्टिक सर्जरी या बोटॉक्स नहीं कराया है.

Jannat Zubair

रुबीना ने जन्नत जुबैर से उनकी रिटायरमेंट पर भी सवाल किया कि आपके 51.9 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं. अपना नाम बना लिया, खूब कमा लिया, अब रिटायरमेंट के बारे में क्या सोचा है. तो जन्नत ने कहा- अभी तो मेरी शुरुआत हुई है. काम के बिना अपनी जिंदगी के बारे में सोच भी नहीं सकती. मुझे अभी लाइफ में काफी चीजों को अचीव करना है.

Share this article