बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) अपने साथ हुए मेंटल, फिजिकल और साइकोलॉजिकल टॉर्चर के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं. तनुश्री का आरोप है कि #MeToo मूवमेंट के बाद से ही बॉलीवुड के कुछ गुंडे उनके पीछे पड़ गए हैं, जो उनका नामोनिशान मिटाना चाहते हैं. अब मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड पर हमला बोला है और बॉलीवुड को माफिया और शैतानों का अड्डा बताया है.

पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/sHEgrKuydak?si=wmKfE7mVdqy0tmu7" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
तनुश्री दत्ता हाल ही में एक बार फिर मेरी सहेली पॉडकास्ट में आई थीं, जहां उन्होंने खुलकर बॉलीवुड का काला सच बयां (Tanushree Dutta exposes bollywood) किया. तनुश्री ने कहा, "बॉलीवुड माफिया है, शैतानों से भरा है. यहां कुछ लोगों में राक्षसी प्रवृत्ति है. अगर आप इनके काले धंधों में शामिल नहीं हुए तो ये आपको टारगेट करने लगते हैं. आपको खत्म करने की कोशिशें शुरू कर देते हैं. और अगर आप आउटसाइडर हैं तो ये आपके पीछे पड़ जाते हैं. आपको तरह तरह से परेशान करने लगते हैं. बॉलीवुड में माफियाओं का एक गिरोह तो आपका करियर खत्म करने की कोशिश शुरु कर देता है. अगर आप स्ट्रॉन्ग न हों तो ये आपको मार भी डालेंगे."

तनुश्री का कहना है कि #MeToo के बाद उनके साथ भी यही सब हुआ. "मेरे 15 प्रोजेक्ट्स मुझसे छीन लिए गए. सुशांत सिंह राठौड़ और जिया खान जैसा षड्यंत्र मेरे साथ भी करने की कोशिश की गई. ये जो बॉलीवुड के माफिया (Tanushree Dutta on bollywood Mafia) लोग हैं न ये लोग 50-60 साल के बुड्ढे लोग हैं जो इंडस्ट्री को अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं. इन लोगों ने कितने लोगों का मर्डर करवाया, लेकिन इनको कौन समझाए कि इनका टाइम खत्म हो चुका है."

तनुश्री ने आगे कहा, "ये पहले आपका फिजिकल शोषण करने की कोशिश करते हैं और अगर आप इनके हाथ नहीं लगते तो ये आपको डैमेज करना शुरू कर देते हैं. इन्होंने मेरे साथ भी बहुत बुरा करने की कोशिश की. अगर मैं केयरफुल न रहती तो इन लोगों ने तो मुझे खत्म करने का पूरा प्लान ही बना डाला था." तनुश्री ने बताया कि उनके खाने में ज़हर मिलाने की कोशिश की गई. 6-6 गुंडे भेजे गए उन्हें खत्म करने के लिए. "ऐसी कई छोटी छोटी घटनाएं हुईं जिसका मकसद मुझे मिटाना था. ये इतना ऑर्गनाइज़ तरीके से क्राइम करते हैं कि किसी को शक ही न हो. लेकिन मैं स्पिरिचुअली इतनी स्ट्रॉन्ग हूं, ईश्वर से मेरा इतना गहरा कनेक्शन है कि मुझे अभ्यास हो जाता है कि कुछ गलत होनेवाला है. इसलिए मैं एलर्ट हो जाती हूं और ये मेरा कुछ भी नहीं कर पाते."

तनुश्री ने बताया कि उन पर ब्लैक मैजिक भी किया गया. "अपने एजेंडों को पूरा करने के लिए ये नेगेटिव शक्तियों का भी सहारा लेते हैं. ये तीन तरह से काम करते हैं पहला आपके करियर और फाइनेंस को नष्ट कर देना, आपके सारे प्रोजेक्ट्स बंद करवा देना. दूसरा ये ब्लैक मैजिक से आपकी एनर्जी पर अटैक करते हैं और तीसरा फिजिकल अटैक, अचानक से आपका ब्रेक फेल करवा देना, एक्सीडेंट करवा देना. आप देखिए जो भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी इनके निशाने पर होता है, उनका कोई न कोई एक्सीडेंट ज़रूर हुआ होता है."

तनुश्री ने किसी का नाम तो नहीं लिया. लेकिन उन्होंने कहा, "वो बेनाम और बिना चेहरे के लोग हैं. मैं नाम नहीं लेना चाहती क्योंकि मेरे पास सबूत नहीं हैं, लेकिन इतना ज़रूर कहूंगी कि इनका 25 लोगों का गिरोह है, जो अपने एजेंडे को अंजाम देने में लगे रहते हैं. बॉलीवुड के इन शैतानों के तरीके बहुत शातिर और टेढ़े हैं. उनके लिए किसी का भी शोषण करना बहुत आसान है."
