कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी कश्मीरा (Kashmera Shah) की मामी सुनीता आहूजा से लंबे समय से अनबन चल रही थी, इस वजह से दोनों ने एक दूसरे से दूरियां बना ली थीं. इस वजह से मामा गोविंदा के साथ भी कृष्णा के रिश्तों में खटास (Krushna Abhishek-Sunita Ahuja controversy) आ गई थी. लेकिन अब मामी से उनका पैचअप हो गया है. 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' (Laughter Chefs 3) के एक एपिसोड में मामी भांजे के लंबे समय बाद मिलन (reunion of Krushna Abhishek-Sunita Ahuja) होता दिखेगा.

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के एक एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा नजर आएंगी, हाल ही में मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें अरसे बाद वो भांजे कृष्णा अभिषेक संग दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, मामी अपने भांजे और बहू से हंसी-खुशी मिलती भी दिखाई दे रही हैं.

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सुनीता आहूजा लाफ्टर शेफ के सेट पर एंट्री लेती हैं, वैसे ही कृष्णा कृष्णा पुकारती हैं. मामी को देखते ही कृष्णा और कश्मीरा शॉक रह जाते हैं. कृष्ना तो सारे गिले शिकवे भुलाकर मामी के पैरों पर गिर जाते हैं और उनको प्रणाम करते हैं. मामी-भांजे का ये मिलन देखकर कश्मीरा भी इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं.

लगभग 7 सालों बाद दो परिवारों में हुए पैचअप से फैंस भी खुश हो गए हैं और कॉमेंट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. वहीं कुछ फैंस इस फैमिली रीयूनियन में गोविंदा को मिस कर रहे हैं.

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि दोनों के बीच प्रॉब्लम की शुरुआत 2016 से 2018 के बीच गलतफहमियों और कश्मीरा शाह द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट्स के कारण हुई. बात इतनी बढ़ गई कि सुनीता, कृष्णा-कश्मीरा का नाम सुनकर चिढ़ जाती थीं. इतना ही नहीं जिस शो में कृष्णा होते, सुनीता वहां जाना भी पसंद नहीं करती थीं. अभी तक वो हर इंटरव्यू में भी कृष्णा-कश्मीरा को कोसती दिखी थीं. दोनों फैमिली के बीच ये अनबन सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियों में रहा. ऐसे में इतने सालों बाद सुनीता की भांजे के साथ सुलह देख फैंस खुश हो गए हैं.
