कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और पति विक्की (Vicky Kaushal) 7 नवंबर को एक बेटे के पैरेंट बने थे, जिसका नाम उन्होंने विहान (Vihaan Kaushal) रखा है. बेटे के जन्म के बाद कैटरीना ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और फूल टाइम मां की ड्यूटीज निभा रही हैं और मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. कल पूरी दुनिया ने मदर्स डे मनाया गया और मां को गिफ्ट्स देकर स्पेशल फील कराया. ऐसे में विक्की कौशल ने भी बेटे विहान के साथ मिलकर कैटरीना को मदर्स डे पर सरप्राइज (Katrina Kaif gets Surprise on Mothers Day) दिया. जिसकी झलक कैटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का ये पहला मदर्स डे (Katrina Kaif Mother's Day Celebration) था और विक्की कौशल ने बेटे विहान के साथ मिलकर इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कटरीना को मदर्स डे पर बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने एक फ्लावर बुके के साथ एक हैंडमेड कार्ड कैटरीना को दिया, जिसे देखकर एक्ट्रेस गदगद हो गई हैं.

कैटरीना ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में फ्लावर बुके के साथ कार्ड दिख रहा है, जिसपर लिखा है, "हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे माय लव- विहान और पापा कौशल."

दूसरी तस्वीर में विहान अपने नन्हें हाथों में पिक्चर बुक थामे नज़र आ रहे हैं. हालांकि कैटरीना ने विहान का फेस रिवील नहीं किया है, लेकिन जूनियर कौशल के नन्हे हाथ देखकर ही फैंस खुश हो गए हैं और उनकी इस तस्वीर पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं.

फैंस के अलावा सेलेब्रिटीज़ भी कैटरीना की इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं. करीना कपूर, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे ने हार्ट इमोजी के साथ इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है.
