Close

मुनव्वर फारुकी ने रिवील किया बेटी का नाम, दिखाई लाडली की झलक, दूसरी शादी के दो साल बाद हाल ही में पापा बने हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन (Munawar Faruqui reveals name of newborn baby girl, Shares first glimpse of daughter)

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और उनकी पत्नी मेहजबीं कोटवाला (Mehzabeen) इन दिनों अपनी जिंदगी के नए सफर को एन्जॉय कर रहे हैं. कपल हाल ही में पैरेंट्स बने हैं. मेहजबीं ने 1 मई को एक बेबी गर्ल (Munawar Faruqui welcomes baby girl) को जन्म दिया है. मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी. एक बार फिर पापा बनाकर मुनव्वर बेहद एक्साइटेड हैं.

Munawar Faruqui

अब बेटी के जन्म के 12 दिन बाद मुनव्वर ने फैंस को बेटी की झलक (Munawar shares first glimpse of daughter) दिखाई है, उन्होंने बेटी का नाम भी रिवील (Munawar Faruqui reveals name of newborn baby girl) कर दिया है. साथ ही उसके यूनिक नाम का मतलब भी बताया है.

Munawar Faruqui

मुनव्वर की वाइफ मेहजबीं ने इंस्टा पर फैमिली संग कई तस्वीरें शेयर की हैं. बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म के बाद परिवार ने मुंबई स्थित घर में करीबी लोगों के बीच एक छोटा-सा सेलिब्रेशन रखा, जिसमें उन्होंने बेटी का नाम अनाउंस किया. इसके लिए मुनव्वर ने घर को खासतौर पर डेकोरेट किया था, जिसकी झलक मेहजबीं ने सोशल मीडिया पर दिखाई है.

Munawar Faruqui

तस्वीरें शेयर करते हुए मेहजबीं ने लिखा, "1 मई को हमें जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा मिला. जिसका नाम हमने बरिराह मुनव्वर फारुकी रखा है. ये नाम पवित्रता, अच्छाई और नेक रास्ते से जुड़ा हुआ है. हमारी दुआ है कि अल्लाह हमारी बेटी को मजबूत ईमान से नवाजे. उसकी जिंदगी को बेशुमार बरकत और रहमत से भरे."

Munawar Faruqui

मेहजबीं ने बेबी गर्ल की झलक तो दिखाई है, लेकिन उसका फेस रिवील नहीं किया है. उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी बेबी गर्ल पर प्यार लुटा रहे हैं. 

Munawar Faruqui

बता दें मुनव्वर की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी जैस्मिन से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा है जिसका नाम मिकेल है. बाद में उन्होंने मेहजबीं से इंटीमेट सेरेमनी में दूसरी शादी रचा ली. और अब शादी के दो साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. मेहजबीं की भी पहली शादी से एक बेटी है. अब वो दूसरी बार मां बनी हैं. इस तरह मुनव्वर अब तीन बच्चों के पापा बन गए हैं.

Munawar Faruqui with His Wife

Share this article