स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और उनकी पत्नी मेहजबीं कोटवाला (Mehzabeen) इन दिनों अपनी जिंदगी के नए सफर को एन्जॉय कर रहे हैं. कपल हाल ही में पैरेंट्स बने हैं. मेहजबीं ने 1 मई को एक बेबी गर्ल (Munawar Faruqui welcomes baby girl) को जन्म दिया है. मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी. एक बार फिर पापा बनाकर मुनव्वर बेहद एक्साइटेड हैं.

अब बेटी के जन्म के 12 दिन बाद मुनव्वर ने फैंस को बेटी की झलक (Munawar shares first glimpse of daughter) दिखाई है, उन्होंने बेटी का नाम भी रिवील (Munawar Faruqui reveals name of newborn baby girl) कर दिया है. साथ ही उसके यूनिक नाम का मतलब भी बताया है.

मुनव्वर की वाइफ मेहजबीं ने इंस्टा पर फैमिली संग कई तस्वीरें शेयर की हैं. बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म के बाद परिवार ने मुंबई स्थित घर में करीबी लोगों के बीच एक छोटा-सा सेलिब्रेशन रखा, जिसमें उन्होंने बेटी का नाम अनाउंस किया. इसके लिए मुनव्वर ने घर को खासतौर पर डेकोरेट किया था, जिसकी झलक मेहजबीं ने सोशल मीडिया पर दिखाई है.

तस्वीरें शेयर करते हुए मेहजबीं ने लिखा, "1 मई को हमें जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा मिला. जिसका नाम हमने बरिराह मुनव्वर फारुकी रखा है. ये नाम पवित्रता, अच्छाई और नेक रास्ते से जुड़ा हुआ है. हमारी दुआ है कि अल्लाह हमारी बेटी को मजबूत ईमान से नवाजे. उसकी जिंदगी को बेशुमार बरकत और रहमत से भरे."

मेहजबीं ने बेबी गर्ल की झलक तो दिखाई है, लेकिन उसका फेस रिवील नहीं किया है. उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी बेबी गर्ल पर प्यार लुटा रहे हैं.

बता दें मुनव्वर की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी जैस्मिन से हुई थी, जिससे उनका एक बेटा है जिसका नाम मिकेल है. बाद में उन्होंने मेहजबीं से इंटीमेट सेरेमनी में दूसरी शादी रचा ली. और अब शादी के दो साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. मेहजबीं की भी पहली शादी से एक बेटी है. अब वो दूसरी बार मां बनी हैं. इस तरह मुनव्वर अब तीन बच्चों के पापा बन गए हैं.

