Close

नेहल वडोलिया ने लगाए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा ‘ एक्टर करण जोशी पर अश्लील मैसेजेस भेजने के आरोप, एक्ट्रेस ने शेयर किए स्क्रीन शॉर्ट (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Accuses Actor Karan Joshi Of Sending Obscene Messages, Nehal Vadolia Shares Screenshots)

टीवी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया (Nehal Vadolia) ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम करण जोशी (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Actor Karan Joshi) पर ये आरोप लगाए हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेजे हैं.एक्ट्रेस नेहल ने वीडियो शेयर कर करण जोशी द्वारा भेजे मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं.

टीवी और ओटीटी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने एक्टर करण जोशी पर गंदे मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. नेहल का कहना है कि करण जोशी ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजे हैं. एक्ट्रेस ने स्क्रीन शॉर्ट शेयर कर फैंस को इस बात के सबूत भी दिए हैं कि वो मैसेज करण के अकाउंट से ही भेजे गए हैं.

दूसरी तरफ करण जोशी ने इस मामले पर अपने8 चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनका अकाउंट हैक हो गया था. एक्ट्रेस को मैसेज उनके अकाउंट से ही भेजे गए हैं लेकिन वो मैसेज उन्होंने नहीं भेजे हैं.

नेहल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नेहल ने वो सारे सबूत पेश किए हैं जिनके बारे में लोगों को अभी तक पता नहीं था.अपने इस वीडियो में नेहल ने करण से ये सवाल भी पूछा है कि क्या वे अकाउंट हैक होने का नाटक कर रहे हैं या वो मैसेज उन्होंने ही भेजे थे?

इस वीडियो में नेहल ने करण के अकाउंट हैक होने के दावे को साफ से नकारा है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि करण जोशी ने सिर्फ उन्हें, बल्कि दूसरी महिलाओं को भी ऐसे अश्लील मैसेज भेजे हैं.

शेयर किए गए वीडियो में नेहल ने बताया है कि साल 2026 की शुरुआत से ही करण उन्हें गंदे और अश्लील मैसेज भेज रहा था. नेहल ने करण के मैसेज के स्क्रीन शॉर्ट शेयर किए हैं. जैसे ही एक्ट्रेस ने करण की इस हरकत का खुलासे किया तो करण ने तुरंत ही इस हरकत का ठीकरा अपने एक फैन पर फोड़ना शुरू कर दिया.जब करण इसमें सफल नहीं हुआ तो उन्होंने ये कहना शुरू कर दिया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था. नेहल ने ये भी बताया कि करण उन पर दबाव बना रहे हैं कि वो इस मामले में चुप रहें. किसी से कुछ न कहें.

Share this article