Close

‘काश वो मौजूद होते’, धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर इमोशनल हुईं ईशा देओल, लिखी दिल की बात,  फफक-फफक कर रोईं आहना देओल (‘We wish he was present today’ Esha Deol pens emotional note as Hema Malini accepts Dharmendra’s Padma Vibhushan)

लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित (Lt Dharmendra receives  Padma Vibhushan) किया गया. कल 25 मई को हेमा मालिनी ने ये पुरस्कार रिसीव (Hema Malini accepts Dharmendra’s Padma Vibhushan) किया. उनके साथ छोटी बेटी आहना भी राष्ट्रपति भवन पुरस्कार समारोह में पहुंची थीं. ये धर्मेंद्र की पूरी फैमिली के लिए बेहद इमोशनल पल था. इस मौके पर हेमा मालिनी ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद भावुक पल है. अहाना मेरे साथ है, ईशा भी आना चाहती थीं, लेकिन नहीं आ सकीं. पूरी फैमिली इस खुशी में शामिल है. सनी, बॉबी सभी को इस सम्मान की जानकारी है और यह हम सबके लिए गर्व और खुशी का बहुत बड़ा मौका है."

वहीं जैसे ही हेमा जी ने पुरस्कार ग्रहण किया, उनकी छोटी बेटी अहाना (Ahana Deol) अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाईं. वो पिता के लिए तालियां बजाते हुए फफक फफक कर रो पड़ीं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पापा के लिए उनका ये प्यार देखकर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं.

वहीं अब ईशा देओल (Esha Deol) ने पापा धर्मेंद्र को पुरस्कार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है और एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. ईशा ने हेमा मालिनी की पुरस्कार ग्रहण करते हुए तसवीरें शेयर की हैं और लिखा है, "यह गर्व का पल है, इमोशनल मोमेंट है. काश आज वो हमारे बीच मौजूद होते, क्रिस्प व्हाइट शर्ट और ब्लू सूट में, हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लगते, एक यंग लड़के जैसी उत्सुकता के साथ यह प्रतिष्ठित सम्मान लेने जाते. कल जब मेरी मां ने हमारे परिवार की ओर से यह सम्मान स्वीकार किया, तो सबसे छोटी अहाना ने हम छहों भाई-बहनों की तरफ से मंच पर खड़े होकर अपने आंसू और तालियों के जरिए पापा को सम्मान दिया."

ईशा ने आगे लिखा, "वो शख्स जिसे हम बेहद प्यार करते हैं, जिसे हम हर पल याद करते हैं और जिस पर हमें हमेशा गर्व रहेगा. हमारे पापा, जो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे."

बता दें कि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हुआ था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके जाने के गम से अब तक उनका परिवार उबर नहीं पाया है. बॉबी देओल हाल ही में एक शो में पापा को याद कर इमोशनल होते नज़र आए थे. वहीं ईशा और आहना भी अक्सर पापा को याद कर भावुक नज़र आती हैं.

Share this article