Close

जामुन के बहुपयोगी औषधीय उपयोग (Multifaceted medicinal uses of Jamun)

जामुन में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन व एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है. यह डायबिटीज़ को कंट्रोल करने, पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने व खून की कमी को दूर करने में भी यह सहायक है.

जामुन के बीज, पत्ते, छाल व फल का इस्तेमाल पेटदर्द, लिवर प्रॉब्लम, स्किन व मसूड़ों की समस्या को दूर करने में किया जाता है. जामुन की छाल एक अच्छी रक्तशोधक है, जो खून को साफ़ कर त्वचा को बीमारियों से दूर रखती है.

घरेलू नुस्ख़े

* डायबिटीज़ में 100 ग्राम जामुन के जड़ को 250 मि.ली. पानी में पीसकर उसमें 20 ग्राम मिश्री मिलाकर सुबह-शाम भोजन से पहले लें. इसके अलावा जामुन के बीज को सुखाकर चूर्ण बनाकर लेने से भी फ़ायदा होता है.

* किडनी स्टोन के प्रॉब्लम में पका हुआ जामुन खाना फ़ायदेमंद रहता है. इससे पथरी गलकर निकल जाती है.

* यदि मसूड़ों से खून निकलता हो, तो जामुन के पत्ते का काढ़ा बनाकर कुल्ला करें.

* कील-मुंहासों को दूर करने के लिए जामुन या इसके पत्तों के रस को पिंपल्स वाली जगहों पर लगाएं.

* दांत संबंधी प्रॉब्लम्स में जामुन के पत्तों का राख बनाकर इससे दांत व मसूड़ों पर लगाएं.

यह भी पढ़ें: आम के 13 गुणकारी फ़ायदे (13 Beneficial Properties Of Mango)

* पायरिया में पके हुए जामुन का रस निकालकर मुंह में भरकर कुल्ला करने से आराम मिलता है.

* मुंह में छाले हो गए हों, तो जामुन के पत्तों को चबाएं या फिर इसका रस निकालकर गरारा करें.

* गले में दर्द होने पर जामुन के पेड़ की छाल का चूर्ण बनाकर शहद के साथ लें.

* यदि आप दस्त से परेशान हैं, तो एक टेबलस्पून जामुन के पत्ते के रस में 100 मि.ली. बकरी का दूध मिलाकर पीएं.

* यदि बार-बार उल्टी हो रही हो, तो जामुन व आम के पत्तों को लेकर 500 मि.ली. पानी में पकाएं. जब काढ़ा एक चौथाई रह जाए तब इसे ठंडाकर पीएं.

* जॉन्डिस में 10-15 मि.ली. जामुन के रस में दो टीस्पून शहद मिलाकर लें.

* दाद, खाज-खुजली में जामुन की छाल का पेस्ट या रस लगाने से आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें: स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद है नमक (14 Healthy Uses For Salt)

* गठिया के दर्द को कम करने के लिए जामुन के जड़ को उबालकर पीसकर जोड़ों पर रगड़ने से राहत मिलती है.

* घाव या अल्सर में जामुन के पेड़ की छाल को बारीक पीसकर घाव पर लगाएं.

हेल्थ अलर्ट

- जामुन का पका हुआ फल अधिक खाने से पेट व फेफड़ों को नुक़सान हो सकता है.

- जामुन खाली पेट न खाएं. खाने से पहले अच्छी तरह से धोकर नमक लगाकर खाएं.

- इसको अधिक खाने से पेटदर्द, गैस की समस्या हो सकती है.  

यह भी पढ़ें: खांसी और गले के दर्द से राहत के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies to Relieve Cough and Throat Pain)

Photo Courtesy: Freepik

Share this article