'कुबूल है' (Qubool Hai) और नागिन (Nagin) फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surabhi Jyoti) की लाइफ का नया चैप्टर शुरू हो चुका है. वो 38 की उम्र में मां बन चुकी हैं. उनके घर लक्ष्मी (Surabhi Jyoti welcomes baby girl) आईं हैं. उन्होंने बेटी को जन्म दिया है और खास अंदाज़ में ये खुशखबरी (Surabhi Jyoti shares good news) फैंस के साथ शेयर की है.

सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करके ये गुड न्यूज़ शेयर की है और सभी का आभार जताया है. सुरभि ने कल यानी 13 जून को बेबी गर्ल को वेलकम किया है. उन्होंने एक सिंपल सी पोस्ट शेयर करके लिखा है- ''It's A Girl, 13 जून 2026. लव सुरभि और सुमित."

इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है. "हमारी बेटी आ गई है, हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं."

सुरभि ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लग गया है. फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. आशका गोराडिया ने लिखा, "बधाई हो", किश्वर मर्चेंट ने लिखा, "वाह, बधाई हो".

फैंस भी कमेंट करके सुरभि को बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "नागरानी को बेटी हुई है." एक ने कमेंट किया, "लख लख बधाईयां." एक और यूज़र ने कमेंट किया, "वाह लक्ष्मी हुई है, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं सुरभि."

बता दें कि सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी (Sumit Suri) के साथ 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी रचाई थी. शादी के डेढ़ साल बाद फरवरी में उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.
