Close

छठी सेलिब्रेशन के मौके पर संभावना सेठ के जुड़वां बच्चों पर हुई सोने, चांदी और नोटों की बरसात, दादा-दादी और बुआ हुईं इमोशनल, अविनाश द्विवेदी बोले – इतने गिफ्ट मिलेंगे तो ..(Sambhavna Seth Twins Got Gold, Silver Cash Chhathi Celebration From Dada-Dadi Bua Family Emotional Avinash Dwivedi)

यूट्यूबर और टेलीविज़न-भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी (Sambhavna Seth And Avinash Dwivedi) के घर में जिस दिन से जुड़वां बच्चों (Twins Babies Welcome) का वेलकम हुआ है, तभी से घरभर में जश्न का माहौल है. शादी के 10 साल बाद सेरोगेसी (By Surrogacy) से जुड़वा बच्चों की मां के घर तोहफों की बारिश हो रही है. दिलचस्प बात है कि जुड़वां बच्चों को मुंह दिखाई में सिर्फ कैश ही नहीं सोने और चांदी के गिफ्ट मिले हैं.

Sambhavna Seth Chhathi Celebration

4 जून 2026 को संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी में जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ. कपल के घर में एक बेटा और एक बेटी का वेलकम बड़ी धूमधाम से हुआ. जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद से ही घर में संभावना के ससुरालवालों ने कपल के घर में गिफ्ट्स के ढेर लगा दिए हैं.

Sambhavna Seth Chhathi Celebration

हाल ही में संभावना सेठ ने अपने यूट्यूब पर एक नया ब्लॉग शेयर किया है. इस ब्लॉग में संभावना अपने फैंस के साथ अपनी खुशी का इजहार करती हुई नजर आ रही है. इस ब्लॉग में संभावना उन गिफ्ट्स को दिखा रही हैं, जो उनके जुड़वां बच्चों को छठी सेलिब्रेशन में उनके दादा-दादी और बुआ और फूफा जी से मिले हैं.

Sambhavna Seth Chhathi Celebration

घर में डबल खुशियां के आने पर संभावना के सास-ससुर ने अपनी बहू को तोहफे में गोल्ड चेन और बेटे अविनाश को गोल्ड ब्रेसलेट दिया. जुड़वां बच्चों के दादा-दादी ने अपने पोते-पोतियों के लिए ईयरिंग, ब्रेसलेट, कमरबंध और गोल्ड चेन दी है. पूरी फैमिली के लिए इन गिफ्ट्स को देखकर संभावना इमोशनल हो जाती है और कहती है कि इसकी जरूरत थी. आप लोगों ने बहुत ... एक्ट्रेस के सास- ससुर जवाब में कहते हैं कि हमारी बहू ने हमें इतनी बड़ी खुशी दी है, तो क्या हम इतना भी नहीं करेंगे. इतने सालों बाद घर में खुशियां आई हैं. 

Sambhavna Seth Chhathi Celebration

बच्चों के दादा-दादी की तरह उनकी दोनों बुआ भी गिफ्ट्स देने में पीछे नहीं है. दोनों बुआ ने मिलकर बच्चों को गोल्ड चेन, ब्रेसलेट, रिंग और इयरिंग गिफ्ट्स दिए. संभावना को गिफ्ट में सिल्वर एक क्यूट से गणेश जी भी मिले हैं.

Sambhavna Seth Chhathi Celebration

गोल्ड, सिल्वर और कैश के अलावा जुड़वां बच्चों को कई जोड़ी कपड़े और फुटवियर भी तोहफे में मिले हैं और संभावना-अविनाश के लिए ड्राई फ्रूट्स और मिठाई भी मिली है. अपने ट्विन्स बच्चों के इतने सारे तोहफे देखकर अविनाश ने कहा कि अगर इतने गिफ्ट मिलेंगे तो हर 6 महीने बच्चे करने पड़ेंगे.

Sambhavna Seth Chhathi Celebration

तोहफे देने से पहले दादा-दादी और दोनों बुआ नेबड़ी धूमधाम से बच्चों की छठी मनाई थी. एक्ट्रेस के ससुराल वालों के चेहरे देख कर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने 10 साल तक इन पलों का कितनी बेसब्री से इंतजार किया होगा.

Share this article