Close

भारती सिंह को मुंबई में नहीं मिल रहा है पानी, झेलनी पड़ रही है पानी की किल्लत, बोलीं- पीने के लिए, नहाने के लिए पानी नहीं आ रहा है (Bharti Singh faces water shortage in Mumbai, says-Peene ke liye, nahane ke liye pani nahi aa raha)

कॉमेडियन एंड टीवी होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है कि मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित उनकी बिल्डिंग में लोगों को पानी की भरी किल्लत का सामना (faced a severe water shortage) करना पड़ रहा है. लोगों को पाने और नहाने के लिए पानी नहीं है, उनका परिवार भी फिलहाल बिसलेरी की पानी पर निर्भर (survive on Bisleri bottles)है.

Bharti Singh

भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना फ्रस्ट्रेशन उतारते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में भारती ने बताया है कि उनकी मुंबई, अंधेरी स्थित उनकी बिल्डिंग में पानी नहीं आ रहा है. लोगों को पानी के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. अपनी बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर पर निर्भर है. भारती ने ये भी कहा कि दिन प्रति दिन बढ़ती हुई गर्मी और मानसून में देरी के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है

Bharti Singh

अपनी प्रॉब्लम के बारे में विस्तार से बताते हुए भारती कहती है कि बीते कल से पानी नहीं आ रहा है. पीने के लिए पानी नहीं है. नहाने के लिए पानी है. सिर्फ टॉयलेट में है. हम लोग बिसलेरी पर सर्वाइव कर रहे हैं.

Bharti Singh

एक और पोस्ट में भारती स्थिति को विस्तार से बताते हुए कहती हैं - हम मुंबई के पोश इलाके अंधेरी की एक आलीशान बिल्डिंग में रहते हैं. लेकिन पिछले 1-2 सालों से हमें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. आज भी प्रॉब्लम वहीं की वहीं हैं. सुबह हमें ये बताए गया कि पानी आयेगा, लेकिन किसी ने ये नहीं बताया कि पानी कम समय के लिए आएगा. हमें पता ही नहीं चला कि कब पानी आया और कब चला गया.

Bharti Singh

कॉमेडियन ने ये भी कहा कि कल से हम 4-5 बिसलेरी की बड़ी बॉटल्स खत्म कर चुके हैं. यहां तक कि नहाने के लिए हमें बिसलेरी के पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. बिल्डिंग के लोगों को भी इसी तरह की प्रॉब्लम फेस करनी पड़ रही है. पानी की समस्या दिन ब दिन बढ़ती होती जा रही है.

Share this article