आज फादर्स डे है. फादर्स डे ( Father's Day) के मौके पर अथिया शेट्टी (Athia Shetty) ने सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है, इन तस्वीरों में उनकी बेटी इवारा (Daughter Evaarah) अपने नाना सुनील शेट्टी (Nana Sunile Shetty) और पापा के एल राहुल (Papa K L Rahul) टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रही है.

फादर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी फैमिली की लाइफ की दिल को छू लेने वाली झलक दिखाई है. इन झलकियां में अथिया ने अपने पापा सुनील शेट्टी और हसबैंड के एल राहुल के साथ बेटी ईवाराह की खूबसूरत फोटोज शेयर की है. अथिया की ये पोस्ट इसलिए भी स्पेशल थी, क्योंकि बेटी इवारा के जन्म के बाद ये केएल राहुल का पहला फादर्स डे था.

शेयर की गई एडोरेबल फोटो में अथिया ने एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में केएल राहुल अपनी बेटी को कंधे पर उठाए हुए बैलून के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं. ये के एल राहुल का फर्स्ट फादर्स डे था. जिसमें पिता और बेटी के प्यारे रिश्ते की एक झलक दिखाती है.

दूसरी तस्वीर अथिया ने सुनील शेट्टी और इवारा की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर भी पोस्ट की. इस पोस्ट में सुनील शेट्टी अपनी पोती इवारा को गोद में लिए हुए उसे सुलाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. एक और तस्वीर में इवारा अपने स्ट्रॉलर में आराम कर रही है, उसके दादाजी प्यार से उसे घुमा रहे हैं. इन तीनों तस्वीरों में तीन अलग-अलग पीढ़ियों के बीच का प्यार, अपनापन और बॉन्डिंग साफ़ झलक रही है.
