Close

अमिताभ बच्चन ने दिखाई हनुमान सहस्र पूजन की झलक, रात 2.40 पर शेयर की पोस्ट, यूजर्स बोले- आज पहली बार आपकी पोस्ट समझने लायक लगी (Amitabh Bachchan Shared A Glimpse Of Hanuman Sahastra Pujan Users Said First Time I Found Your Post Worth Understanding)

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं. अपने बिजी शेड्यूल में से जब भी उन्हें समय मिलता है, तुरंत एक्स (पुराना नाम ट्विटर) (Axe - Old Name Twitter) पर ऐसी पोस्ट शेयर कर देते हैं, जिसका मतलब अधिकतर लोगों को समझ ही नहीं आता है. इस बार भी बिग बी ने एक्स पर रात को 2 बजकर 40 मिनट पर एक पोस्ट शेयर किया है. शेयर किए गए इस पोस्ट में बिग बी ने हनुमान सहस्त्र पूजन (Hanuman Sahastra Pujan) की झलक दिखाई है.

Amitabh Bachchan

83 वर्षीय बिग बी यानी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बेहद एक्टिव रहते हैं.अब तक वे एक्स पर 5779 पोस्ट शेयर कर चुके हैं. और दिलचस्प बात ये है कि इनमें से अधिकतर पोस्ट लोगों को समझ ही नहीं आती है कि अमिताभ बच्चन अपनी पोस्ट में क्या कहना चाहते हैं. लेकिन पहली ऐसा हुआ है कि बिग बी एक्स पर जो पोस्ट शेयर की वो लोगों को समझ आई. इसके बाद तो पोस्ट पर कमेंट करने वालों की बाढ़ ही आ गई.

Amitabh Bachchan

बिग बी एक्स पर आधी रात को लगभग 2 बजकर 40 मिनट पर एक्स पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने हनुमान सहस्त्र पूजन की झलक दिखाई है. एक्टर ने 2 पोस्ट शेयर की है. पहली फोटो में फूलों मालाओं के बीच बजरंग बली और गणपति बप्पा की मूर्ति दिखाई दे रही है. इन प्यारी तस्वीरों के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा है- T 5779, हनुमान सहस्त्र पूजन.

Amitabh Bachchan

बस फिर क्या था. जैसे ही अमिताभ बच्चन ने आधी रात को इस पोस्ट को शेयर किया तो कुछ ही देर में यूजर्स ने भी अपने मन की बात कमेंट बॉक्स में लिखनी शुरू कर दी. अनेक लोगों ने इस पोस्ट पर हाथ जोड़ने वाले इमोजी सेंड किए हैं. एक यूजर ने एक्टर से सवाल किया है- इतनी रात को पूजा क्यों कर रहे थे अमित जी? दूसरे यूजर ने भी बिग बी की चिंता करते हुए लिखा- आप और आपका परिवार हमेशा स्वस्थ और सलामत रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है.

Amitabh Bachchan

तीसरे यूजर ने कहा- ऊं हं हनुमतये रुद्रात्य्मकाय हुं फट् , बच्चनजी आप दीर्घायु हों, पहली बार आप का पोस्ट समझ के लायक मिला. चौथे यूजर ने लिखा- भक्ति, श्रृद्धा पूजन और धर्म ये सब आदरणीय बाबू के संस्कार हैं जो आपको विरासत मे मिले हैं और आप भाग्यशाली हैं कि ये निरंतर पीढ़ी दर पीढ़ी पहुंच रहे हैं.

Amitabh Bachchan

बिग बी के पांचवें फैन ने लिखा- काज किये बड़े देवन के तुम वीर महाप्रभु देख विचारों कौन सो संकट मोर गरीब को जो तुमसे नहीं जात हैं टारो. और बहुत सारों प्रशंसकों ने भी ये लिखा- हनुमान सहस्त्र पूजा! बहुत शुभ है. यह तो शक्ति और भक्ति का अद्भुत संगम है.

Share this article