Close

‘देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदौरिया ने अपनी बेटी विरीका का धूमधाम से किया अन्नप्राशन संस्कार, चांदी के बर्तन में खिलाई खीर, शेयर की Adorable PICS (Sonarika Bhadoria Performs Annaprashan Pooja For Daughter Virika, Showers Blessing On Her, Shares Glimpse Of The Function)

टीवी शो 'देवों के देव महादेव' (Devon Ke Dev Mahadev) से घर घर में फेमस हुई सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने पिछले साल 5 सितंबर को प्यारी से बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने विरीका (Virika) रखा है.  सोनारिका फिलहाल एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर अपनी मदर ड्यूटी निभा रही हैं, साथ ही अपने बिज़नेस पर फोकस कर रही हैं.

Sonarika Bhadoria and Annaprashan Pooja

सोनारिका भदौरिया की बेटी विरीका अब 9 महीने की हो चुकी है. और अब टीवी की पार्वती ने विधिविधान से बेटी का अन्नप्राशन (Sonarika Bhadoria Performs Annaprashan Pooja For Daughter) संस्कार किया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Sonarika Bhadoria and Annaprashan Pooja

सोनारिका बेटी के जन्म के बाद से ही सारी रस्में, सारे फेस्टिवल्स पूरे धूमधाम से मनाती हैं. अब बेटी का अन्नप्राशन भी उन्होंने पूरे विधि विधान से किया है. इसके लिए उन्होंने पहले घर मे छोटी सी पूजा रखी, जिसमें उनकी फैमिली के सभी लोग शामिल हुए.

Sonarika Bhadoria and Annaprashan Pooja

अन्नप्राशन के लिए विरीका को चांदी की थाली और कटोरी में खाना परोसा गया था. हिंदू परंपरा के अनुसार, मामा या घर के बड़े बुजुर्ग बच्चे को पहली बार खीर खिलाते हैं. विरीका के लिए भी चांदी के बर्तनों में खीर और बाकी पकवान सजाए गए थे.

Sonarika Bhadoria and Annaprashan Pooja

इस फंक्शन के लिए नन्हीं विरीका को गोल्डन और बेज रंग की घाघरा चोली पहनाई थी और सिर पर टियारा सजाया था, जिसमें गोल मटोल विरीका बेहद ही क्यूट लग रही थीं. उन्होंने मुस्कुराते और खिलखिलाते हुए कैमरे को पोज़ भी दिए. 

Sonarika Bhadoria and Annaprashan Pooja

सोनारिका और उनके पति ने इस मौके पर बेटी के साथ खूब सारी तस्वीरें भी क्लिक कराई. इस मौके पर फैमिली के अन्य लोग भी मौजूद थे और सभी बेहद खुश और एक्साइटेड लग रहे थे. 

Sonarika Bhadoria and Annaprashan Pooja

अन्नप्राशन की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, "हमारी नन्हीं सी गुड़िया विरीका का अन्नप्राशन संस्कार! अब असली दावत शुरू होने दो!" उनकी ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है और फैंस नन्हीं विरीका पर प्यार लुटा रहे हैं.

Sonarika Bhadoria and Annaprashan Pooja

बता दें कि सोनारिका ने देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार निभाया था और उन्हें इस किरदार में लोगों का बहुत प्यार मिला था. हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों की ओर रुख कर लिया था, लेकिन आज भी उनकी ह्यूज फैन फॉलोइंग है. सोनारिका शोबिज से दूर ज़रूर हो गई हैं, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को टाटा बाय-बाय नहीं कहा है. उन्हें अब भी अच्छे रोल का इंतज़ार है. उनका कहना है कि अगर कोई बढ़िया रोल आता है, जो उन्हें अपना एक्टिंग स्किल दिखाने का मौका दे, तो वो ऐसा रोल ज़रुर करना चाहेंगी. बता दें कि उनके फैंस उन्हें टेलीविजन पर बहुत मिस करते हैं और बेसब्री से उनको दोबारा पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं.

Sonarika Bhadoria and Annaprashan Pooja

Share this article