संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी (Sambhavna Seth & Avinash Dwivedi) इन दिनों पैरेंटहुड एन्जॉय ÷Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi enjoying parenthood) कर रहे हैं. शादी के 10 साल के बाद उन्हें पेरेंट्स बनने का सुख मिला है. 3 जून को सरोगेसी के जरिये उनके घर डबल खुशियां आई हैं. उनको एक बेटा और एक बेटी हुई है. उन्होंने अपने ट्विन्स का क्यूट सा निकनेम भी रख लिया है. बेटे का गट्टू (Gattu) और बेटी का गुनगुन (GunGun).

संभावना सेठ के ट्विन्स एक महीने (Sambhavna Seth's twin babies turn one month) के हो गए हैं और अपने बेबीज़ की वन मंथ एनिवर्सरी उन्होंने खास तरीके से सेलिब्रेट की. इस स्पेशल दिन को उन्होंने फैंस और फ़ॉलोवर्स के लिए भी स्पेशल बना दिया. उन्होंने गट्टू और गुनगुन की पहली झलक फैंस (Sambhavna Seth shares glimpse of Their Twins) के साथ शेयर की है.

पहली बार बच्चों का झलक रिवील करते हुए संभावना ने तीन फोटोज़ शेयर किए हैं, जिसमें पहली तस्वीर में वो बेटे गट्टू को सीने से सीने से चिपकाए नज़र आ रही हैं, जबकि दूसरी फ़ोटो में वो बेटी गुनगुन पर प्यार लुटा रही हैं. तीसरी फ़ोटो में दोनों बेबीज़ बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "1 मंथ के हो गए, पता ही नहीं चला."

हालांकि संभावना ने बच्चों के फेस रिवील नहीं किया है, लेकिन उनकी झलक देखकर ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स काफी इमोशनल हो गए और कपल पर बधाइयों की बौछार कर रहे हैं. फैंस उनके ट्विन्स पर प्यार बरसा रहे हैं और उन पर आशीर्वाद की बौछार कर रहे हैं.

बता दें कि संभावना सेठ और उनके पति अविनाश को शादी के 10 साल बाद और काफी स्ट्रगल के बाद यह खुशी नसीब हुई है. वे 10 साल से बच्चे की आस में थे और हर संभव कोशिश कर चुके थे. संभावना ने सात बार आईवीएफ प्रोसेस भी करवाया, पर सफलता नहीं मिली. एक बार उनका मिसकैरेज भी हो गया था. कपल ने कई मंदिरों में जाकर औलाद के लिए मन्नत मांगी थी, और अब जाकर उन्हें खुशी नसीब हुई है. संभावना और अविनाश के लिए ये जीवन की सबसे बड़ी खुशी है और वे लाइफ के इस नए फेज़ को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं.

