रियलिटी शो लॉकअप 2 (Reality Show Lock upp-2) के कंटेस्टेंट्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, चाहे वे सुनीता आहूजा (Sunita Aahuja) हों आकांक्षा चमोला (Aakansha Chamola) हों या फिर राम कपूर (Ram Kapoor). शो के दौरान बढ़ते हुए प्रेशर के चलते राम कपूर बहुत इमोशनल हो गए और उन्होंने शो के होस्ट रितेश देशमुख (Host Riteish Deshmukh) से रिक्वेस्ट की, कि उन्हें इस शो से बाहर कर दिया जाए.

रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ ऑडियंस के बीच खूब पॉपुलर हो रहा है. कंटेस्टेंट्स के सीक्रेट्स एक तरफ भौकाल मचा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा के कई राज का खुलासा किया तो आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने की खबर सुना कर तहलका मचा दिया. इस बीच अब राम कपूर ने भी होस्ट रितेश देशमुख से शो से बाहर जाने की गुजारिश कर दी है.

शो में बहुत नाराज़ दिख रहे राम कपूर ने कहा-7ये शो मेरे लिए सही नहीं है. शायद मैं इस शो के लिए सही इंसान नहीं हूं. मुझे ऐसे शो के लिए हां नहीं कहनी चाहिए थी. इसलिए मुझे जल्द से जल्द इस शो से बाहर निकलना होगा. मैं अब इस शो का हिस्सा नहीं रहना चाहता. मुझे एहसास हो गया है. मैं इस गेम को हल्के में ले रहा था- जैसे मैं छुट्टियां मनाने आया हूं. मुझे अपनी खूबियों और कमियों का पता है और मैं अपनी गलत इमेज लोगों के सामने नहीं दिखाना चाहता.

राम ने ये भी कहा - मैं किसी तरह की सफाई नहीं देना चाहता. मुझे इस गेम की गंभीरता का एहसास हो गया है, मैं समझ गया हूं कि मैं इस शो के लिए नहीं बना हूं. यहां रहकर मैं आपका, फराह खान का, नेटफ्लिक्स का या इस गेम का अपमान नहीं करना चाहता. इसलिए मेरी रिक्वेस्ट है कि प्लीज मुझे अभी बाहर निकाल दीजिए.

राम कपूर की बात सुनने के बाद शो के रितेश देशमुख ने उन्हें बहुत समझाया. राम का हौसला बढ़ाया और उन्हें गेम जारी रखने के लिए प्रेरित किया.
