Close

अपनी शादी में आमिर खान ने पहनी पायल, वायरल हुआ वीडियो, फैंस ने किए फनी कमेंट्स (Aamir Khan Wear Anklet In His Marriage Video Goes Viral Users Comment On It)

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने फाइनली 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट (Longtime Girlfriend Gauri Spratt) से शादी रचा ली है. बेहद सिंपल तरीके हुई आमिर और गौरी की इस शादी में लोगों का सबसे अधिक खींचा इस बात ने खींचा कि आमिर अपनी शादी में पायल पहने नजर आए.

Aamir Khan

एक इंटीमेट सेरेमनी में आमिर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. शादी का ये फंक्शन बहुत ही प्राइवेट था, जिसमें सिर्फ घर के लोग और कपल के करीबी दोस्त शामिल हुए. कपल ने ये शादी आमिर के बांद्रा स्थित पाली हिल के घर में सम्पन्न हुई. रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने डांस किया. एक दूसरे को हग लगाया.

Aamir Khan's Marriage

इसी दौरान फैंस की पैनी नजर डांस करते हुए और शादी में आए गेस्ट्स को बाहर कार तक छोड़ते हुए आमिर खान के पैरों पर चली गई फैंस ने नोटिस किया कि अपनी शादी में आमिर खान ने एक पैर पर पायल पहनी हुई है. ये देख कर फैंस अपने को मजेदार कमेंट करने से रोक नहीं पाए.

Aamir Khan

आमिर खान और गौरी स्प्रेट की शादी के कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा बने आमिर खान ने आइवरी कलर का धोती कुर्ता पहना हुआ है. वे शादी में आए गेस्ट्स से मिल रहे हैं, उनसे बातें कर रहे हैं. अधिकतर लोगों ने जूते या चप्पल पहने हैं लेकिन आमिर खान नंगे पैर हैं. एक पैर में आमिर ने मोटी पायल पहनी हुई है. बस फिर क्या था, फैंस की पैनी नजरें आमिर की पायल पर टिक गईं.

Aamir Khan

फैंस वीडियो के कमेंट बॉक्स में आमिर के पायल पहनने पर करने लगे. एक यूजर ने लिखा-असली घुंघरू सेठ. दूसरे यूजर ने लिखा- पैरों में बंधन हैं इसलिए शायद अब शादी नहीं करेंगे. तीसरे यूजर ने आमिर से पूछा- ये कौन से गोले से आए हैं?चौथे यूजर ने कमेंट में यही लिखा- यही है कलयुग भाई....

Share this article