Close

जयमाल, सिंदूर से लेकर फेरों की रस्म तक, अंशुला कपूर ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, अपने दूल्हे रोहित के लिए लिखा दिल छू लेनेवाला मैसेज (Anshula Kapoor ties knot with longtime beau Rohan Thakkar, shares adorable wedding pics, Writes heartfelt note)

फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) फाइनली शादी के बंधन (Anshula Kapoor ties knot) में बंध गई हैं. उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) संग शादी रचा ली है. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. ये तस्वीरें खुद अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर (Anshula Kapoor shares Wedding pics) की हैं. 

लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग अंशुला की शादी मुंबई के ताज लैंड्स में संपन्न हुई. उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से की गई. इसके बाद अपनी शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर भी कराया. शादी के फंक्शन को इंटीमेट रखा गया, जिसमें परिवार के लोग और करीबी शामिल हुए. 

लुक की बात करें तो अंशुला ने शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा पहना था. हैवी लहंगा, मांग टीका, हैवी नेकलेस और रेड दुपट्टे में वो बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं. वहीं उनके दूल्हे रोहन ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहन रखी थी. दोनों शादी में बहुत खुश दिखे. दूल्हा-दुल्हन बने अंशुला और रोहन मेड फॉर इच अदर लग रहे थे. 

अंशुला ने जयमाल, फेरों से लेकर सिंदूर की रस्म तक... शादी की हर रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं. दूल्हा-दुल्हन बने अंशुला और रोहन पर से लोगों की नज़रें ही नहीं हट रही हैं. 

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अंशुला ने मां के आशीर्वाद के साथ ही शादी के फेरे लिए.

अपने वेडिंग पोस्ट के साथ अंशुला ने रोहन के लिये दिल को छू लेनेवाला नोट भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "6.07.2026 इतने सारे लोगों में से, इतनी सारी जगहों में से, इतने सारे समय में से. सिर्फ आप हो. मेरा सबसे पसंदीदा कंवर्सेशन, मेरा सेफ प्लेस, मेरी आसान च्वॉइस हमेशा आप रहे." 

अंशुला की वेडिंग फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. फैंस और सेलेब्स दोनों को शादी के लिए ढेरों बधाई दे रहे हैं. अंशुला और रोहन की जोड़ी को लोगों ने मेड फॉर ईच अदर रहे हैं. शादी के पहले कपल के प्री-वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं.

Share this article