Close

दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के बर्थडे पर अनुपम खेर हुए इमोशनल, शेयर की अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज, साथ में लिखा भावुक कर देने वाला नोट (Anupam Kher Emotional On Late Friend Satish Kaushik Daughter Birthday, Vanshika Shares Unseen Photos Videos Writes Emotional Note)

आज, 15 जुलाई को दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका का बर्थडे है. वंशिका के बर्थडे को खास बनाने के लिए अनुपम खेर ने उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है. एक्टर ने बर्थडे के मौके पर वंशिका की अनदेखी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. साथ उन्होंने वंशिका के लिये एक इमोशनल नोट भी लिखा है.

अनुपम खेर ने अपने बेस्ट फ्रेंड सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक को उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है. इस मौके को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं,जिनमें वंशिका के बचपन से लेकर आज तक की यादें हैं.

एक्टर ने वंशिका के लिए भावुक कर देने वाला नोट भी लिखा है - माय डियरेस्ट वंशिका बेटी, हैप्पी बर्थडे. भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां, अच्छी सेहत और खूबसूरत जिंदगी दें, भगवान तुम्हारे सारे सपने पूरा करें. मेरे लिए तुम हमेशा से मेरी बेटी की तरह रही हो. जब सतीश हमारे साथ थे, तब भी मैं तुम्हें अपनी बेटी और अपना फ्रेंड मानता था. कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, बल्कि प्यार, विश्वास और अपनापन से बनते हैं. हमारा रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है.

अनेक मौके ऐसे होते हैं, जब हम अपना प्यार शब्दों में बयान नहीं कर पाते हैं पर आज मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा. हर खुशी में और हर मुश्किल में, मैं तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा. कौन जानता है, भविष्य में जब तुम्हारी शादी होगी, तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यादान करने का सौभाग्य भी मिले. हालांकि उस दिन में अभी बहुत समय है, लेकिन आज यह सोचकर ही मेरा दिल प्यार और अपनापन से भर जाता है.

अंत में एक्टर ने लिखा - मुझे यकीन है कि तुम्हारे पापा और मेरा बेस्ट फ्रेंड सतीश आज ऊपर से तुमको देख कर मुस्कुरा रहे होंगे. तुम्हें अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे होंगे. जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बेटी. भगवान तुम्हें हमेशा खुश और सुरक्षित रखें.

अनुपम खेर की इस दिल को छू लेने वाली पोस्ट को पढ़ कर फैंस भी इमोशनल हो रहे है और कमेंट बॉक्स में वंशिका को बर्थडे विश कर रहे हैं.

Share this article