सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को लेकर अपने ट्वीट्स की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट (Student Protest) पर वो लगातार पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन एक दिन पहले किए गए उनके पोस्ट को उनकी फिल्मों से लेकर कई बातों से जोड़ा गया, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. अब बीती रात सलमान ने एक बार फिर अपनी पोस्ट (Salman Khan shares cryptic post) में कुछ ऐसा लिख दिया है कि उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है. सलमान खान का ये पोस्ट उन लोगों को करारा जवाब (Salman Khan Breaks Silence on Backlash) माना जा रहा है, जिन्होंने उन्हें एक दिन पहले भला-बुरा कहा था.

सलमान ने एक बार फिर आधी रात को पोस्ट करके फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने आधी रात को 3 बजे के लगभग इंस्टाग्राम पर जिम की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें वर्कआउट के बाद वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं. सलमान ने मिरर के सामने शर्टलेस पोज़ देते हुए लीन बॉडी और बाइसेप्स दिखाए.

तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर सलमान खान ने कैप्शन में शोले का डायलॉग लिखा, "सलमान खान डर गया... हम्मम, जो डर गया, वो मर गया." लोगों का कहना है कि यह ट्रोलर्स को उनका जवाब है.

सलमान की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, सलमान भाई ये हर कोई जानता है कि आपको किसी से डर नहीं लगता, वहीं एक फैन ने लिखा, भाई का नया स्टाइल. एक और फैन ने लिखा, भाईजान आपसे किस ने पंगा लिया.

बता दें कि सलमान खान की स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट में किए गए दो पोस्ट खूब वायरल हुये थे. खासकर पिछला पोस्ट, जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए लिखा था, "सोनम, हो गया ब्रो. इसे और मत बढ़ाओ. अगर जरूरत पड़ी, हालांकि मुझे नहीं लगता कि पड़ेगी, तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना, और कुछ खा लो. अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा."
