लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harrsh Limbachiyaa) जब से दूसरी बार बेटे काजू (Kaju) के पैरेंट्स बने हैं, उनकी लाइफ में बेशुमार खुशियां आ गई हैं, जिसकी झलक उनके डेली व्लॉग में नज़र भी आती है.

काजू है भी बेहद क्यूट है और गोला की तरह वो अभी से ही सोशल मीडिया स्टार बन चुका है. भारती और हर्ष काजू का हर मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं और उसकी झलक भी आने व्लॉग में दिखाते हैं. काजू अब 7 महीने (Kaju turns 7 months) का हो चुका है और भारती ने काजू 7 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन की झलक भी व्लॉग में दिखाई है.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने 19 दिसम्बर 2025 को छोटे बेटे काजू (Kaju) को वेलकम किया था. 19 जून को काजू 7 महीने का हो गया. इस मौके पर भारती ने छोटे बेटे का 7 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट (Bharti and Haarsh celebrate Kaju's 7 month birthday) किया.

इस व्लॉग में भारती ने दिखाया कि काजू कितना शरारती हो गया है और कैसे अपनी नैनी के बाल खींचता है. उन्होंने किचन की झलक भी दिखाई. उन्होंने ये भी बताया कि काजू 7 महीने का हो गया है, जिसका व्लॉग उन्होंने अब शेयर किया है.

काजू का 7 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए भारती ने काजू के लिए क्यूट सा frog थीम केक भी कट किया. गोले ने काजू का हाथ पकड़कर केक कट करवाया, जो फैंस को बेहद क्यूट मोमेंट लगा. फैंस अब भारती के इस व्लॉग पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और काजू को 7 मंथ बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं काफी फैंस जंतर-मंतर पर (Cockroach Janata Party's (CJP) protest at Jantar Mantar) जारी स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट पर कुछ न बोलने पर भारती से नाराजगी भी दिखा रहे हैं और उनसे इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं.

