Close

‘मेरा भोला है भंडारी’ फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी बननेवाले हैं पापा, पत्नी की गोदभराई की तस्वीरें शेयर करके दी गुड न्यूज़, भोलेनाथ का किया धन्यवाद (‘Mera Bhola Hai Bhandari’ fame singer Hansraj Raghuwanshi to become father soon, Singer shares good news with Baby Shower video)

मशहूर भजन गायक और महादेव के भक्त हंसराज रघुवंशी (Hansraj Raghuwanshi), जो ‘मेरा भोला है भंडारी’ (Mera Bhola Hai Bhandari singer) और ‘शिव समा रहे मुझमें’ जैसे शिव भक्ति के गीत गाकर घर घर में फेमस हुए हैं, से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. सिंगर पापा (Hansraj Raghuwanshi to become father soon) बननेवाले हैं. सावन के पवित्र मास में उन्होंने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. ये न्यूज सुनकर उनके फैंस भी खुश हो गए हैं और बधाई दे रहे हैं.

Hansraj Raghuwanshi

Hansraj Raghuwanshi

हंसराज रघुवंशी की पत्नी कोमल सकलानी (Komal Saklani) शादी के तीन साल बाद प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म धूमधाम से हुई, जिसका एक वीडियो सिंगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर (Hansraj Raghuwanshi shares glimpse of Baby Shower) किया है. वीडियो देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि गोदभराई की रस्म कितने ग्रैंड लेवल पर की गई है, जिसमें उनके फैमिली, फ्रेंड्स और करीबी भी शामिल हुए.

Hansraj Raghuwanshi

वीडियो में हंसराज की पत्नी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं, जबकि सिंगर बेबीबम्प को निहारते, प्यार लुटाते और चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Hansraj Raghuwanshi

इसके बाद गोदभराई की रस्म निभाई जाती है और घर के सभी बड़े होनेवाली मां को आशीर्वाद देते हैं. ये देखकर कोमल सकलानी इमोशनल भी हो जाती हैं.

Hansraj Raghuwanshi

गोदभराई के लिए वेन्यू को खास बाल कृष्ण की थीम से सजाया गया था. इस मौके पर सून टू बी पैरेंट्स ने बाल कृष्ण थीम वाला बड़ा सा केक भी कट किया. ये वीडियो शेयर करते हुए हंसराज ने भोलेनाथ का आभार भी व्यक्त किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत बहुत धन्यवाद भोलेनाथ जी.”

Hansraj Raghuwanshi

वीडियो में पैरेंट्स बनने की ख़ुशी दोनों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है. सिर्फ कपल ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद हर लोग उनके पैरेंट्स बनने की खबर से खुश दिख रहे हैं और जश्न मना रहे हैं.

Hansraj Raghuwanshi

बता दें कि हंसराज रघुवंशी और कोमल की लव मैरिज है. दोनों की मुलाकात साल 2017 में हुई थी. 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में दोनों ने शादी रचा ली थी. इसके बाद 2025 में उन्होंने पत्नी कोमल के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर में दूसरी बार सात फेरे लिए थे.

Hansraj Raghuwanshi

बात करें हंसराज की तो 31 साल के हंसराज अपने गाने ‘मेरा भोला है भंडारी’ से देशभर में  पॉपुलर हो गए थे. उनका गाना ‘शिव समा रहे मुझमें और मैं शून्य हो रहा हूं’ भी काफी पॉपुलर हुआ था. सोशल मीडिया पर भी उनकी ह्यूज फैन फोलोइंग है. फैंस हंसराज को बाबाजी के नाम से भी जानते हैं. जबकि उनकी वाइफ कोमल सकलानी यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं.

Share this article