Close

शादी की 16वीं सालगिरह पर पराग त्यागी ने किया दिवंगत वाइफ शेफाली जरीवाला को याद, बोले – 16 साल का सच्चा प्यार (Parag Tyagi Remembers Late Wife Shefali Jariwala On Anniversary 16 Years Of Pure Love)

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala)अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके हसबैंड और टीवी एक्टर पराग त्यागी ( Parag Tyagi) अक्सर शेफाली जरीवाला के वीडियो शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं.

Parag Tyagi and Wife Shefali Jariwala

टीवी एक्टर पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक थ्रो बैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ जुहू बीच पर फन रोमांटिक टाइम स्पेंड करते हुए नज़र आ रहे हैं. वीडियो में शेफाली और पराग एक साथ बर्फ का गोला खाते हुए नज़र आ रहे हैं. और खाने के बाद टेस्टी होने के एक्सप्रेशन देते हैं.

Parag Tyagi and Wife Shefali Jariwala

इस वीडियो के साथ पराग ने कैप्शन में लिखा – हैप्पी एनिवर्सरी, हमेशा एक साथ…परी, सिंबा और पापा(साथ में हग, किस और रेड हार्ट वाले इमोजी बनाए हैं)… 16 साल का सच्चा प्यार, तब तक जब तक कि मैं तुम दोनों को जॉइन नहीं कर लेता…

Parag Tyagi and Wife Shefali Jariwala

आज, 12 अगस्त को पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की शादी की सालगिरह है. इस मौके पर पराग ने शेफाली और अपने पेट डॉग सिंबा को याद किया है. उन पर अपना प्यार दिखाया है.

Parag Tyagi and Wife Shefali Jariwala

शेफाली के निधन के बाद पराग त्यागी और सिंबा अकेले रह गए थे. शेफाली की मौत के कुछ महीनों बाद , इसी साल जुलाई में उनके पेट डॉग सिंबा की भी मौत हो गई.

Share this article