Close

माथे पर तिलक लगाए एक बार फिर महादेव की शरण में पहुंचीं अनन्या पांडे, सावन में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में टेका मत्था, महादेव की भक्ति में डूबी नजर आईं (Ananya Panday visits Bhimashankar Jyotirlinga In Shrawan, Seeks Blessings Of Mahadev, Her Simplicity Wins Hearts)

चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे (Ananya Pandey) यंगस्टर्स की फेवरेट एक्ट्रेस हैं. अपनी एक्टिंग, क्यूटनेस के साथ ही उनकी सिम्पलीसिटी भी लोगों को बेहद पसंद आती है. पिछले कुछ समय से अनन्या बेहद स्पिरिचुअल भी हो गई हैं और अक्सर शिव भक्ति (Ananya Pandey turns Shiv Bhakt) में लीन नज़र आती हैं. हर सोमवार वो शिव मंदिर में जाती हैं और मत्था टेककर महादेव का आशीर्वाद लेती हैं. पिछले साल वो भगवान शिव के पवित्र ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर (Ananya Pandey Visits Bhimashankar Shiva Temple) नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर पहुंच कर मत्था टेका था और अब सावन के पवित्र महीने में वो भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंची हैं. मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और काफी पवित्र माना जाता है.

अनन्या पांडे ने भीमाशंकर से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिख रही हैं. माथे पर तिलक, चेहरे पर भक्ति भाव, अनन्या भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिवलिंग को फूल चढ़ाती, महादेव के चरणों मे सिर झुकाकर उनका आशिर्वाद लेती नजर आ रही हैं.

Ananya Panday

अनन्या पांडे इस दौरान बेहद ही सिंपल लुक में नज़र आईं. एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर येलो रंग का सलवार-सूट पहना था और बालों का सिंपल सा बन बनाया था. इस दौरान अनन्या नो-मेकअप लुक में नजर आईं. इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, “ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव!”

Ananya Panday

फैंस को उनका सादगी भरा अंदाज़ पसंद आ रहा है. फैंस अब अनन्या पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी स्पिरिचुअल साइड से भी इम्प्रेस हो रहे हैं. अनन्या की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं. एक फैन ने लिखा, “आपकी स्पिरिचुअल साइड देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, हर हर महादेव.” दूसरे फैन ने लिखा, “महादेव ब्लेस यू हमेशा”.  अनन्या की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Ananya Panday


Share this article