Close

प्रेग्नेंसी में दीपिका को अकेला नहीं छोड़ना चाहते रणवीर सिंह, ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल रद्द करके मुंबई में शिफ्ट कराई ‘प्रलय’ की शूटिंग (Ranveer Singh wants to be close to pregnant Deepika Padukone, Shifts ‘Pralay’ shoot from Australia to Mumbai)

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्दी ही दूसरी बार पैरेंट्स बननेवाले हैं. दीपिका पादुकोण फिलहाल प्रेग्नेंसी (Deepika Padukone’s second pregnancy) के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और जल्दी ही बेबी को जन्म दे सकती हैं. इस बीच जहां अपनी फिल्म की शूटिंग रैप अप करने में लगी हैं, वहीं रणवीर सिंह भी प्रेग्नेंसी में दीपिका का  ज़्यादा से ज़्यादा ख्याल रख रहे हैं और दीपिका के साथ बने रहने के लिए उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘प्रलय’ (Pralay) का शूटिंग शेडयूल मुंबई में शिफ्ट करा लिया है.

Screenshot

रणवीर सिंह जल्दी ही दूसरी बार पापा बननेवाले हैं और दोबारा पिता बनने की इस खूबसूरत जर्नी में हर पल दीपिका के साथ रहना चाहते हैं. उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि अगस्त-सितम्बर में शूटिंग के बाद वो पैटरनिटी लीव लेंगे, ताकि बेटी दुआ और दीपिका पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें और सेकंड बेबी को वेलकम कर सकें. उन्होंने मेकर्स को एडवांस में इसके बारे में बता भी दिया था.

और अब परफेक्ट हस्बैंड की ड्यूटी निभाते हुए रणवीर ने फैसला किया है कि प्रेग्नेंसी के लास्ट मोमेंट पर वो दीपिका से दूर नहीं रहेंगे, इसलिए फ़िल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग उन्होंने मुंबई में शिफ्ट करा ली है. रिपोर्ट के अनुसार प्रलय की शूटिंग, जो पहले ऑस्ट्रेलिया में होनी थी. वो अब मुंबई (Ranveer Singh Shifts ‘Pralay’ shoot from Australia to Mumbai) में की जाएगी. शूटिंग प्लान में बदलाव की वजह रणवीर सिंह हैं, जो अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के दौरान उनसे दूर नहीं रहना चाहते. इसलिए मेकर्स को प्रोडक्शन शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा.

वैसे लोकेशन बदलने की एक वजह और बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार प्रलय की टीम को ऑस्ट्रेलिया में कुछ जगहों पर शूटिंग की अनुमति भी नहीं मिल पाई थी. फिर रणवीर भी मुंबई में ही शूट करना चाहते थे. इन दोनों कारणों को देखते हुए, मेकर्स ने शूटिंग को मुंबई में शिफ्ट करने का फैसला किया.

Screenshot

रणवीर स्टारर प्रलय एक 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म होने वाली है जिसमें जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल दिखाया जाएगा. ये एक एक डिस्टोपियन ज़ॉम्बी थ्रिलर फ़िल्म होगी. फ़िल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर रहे हैं.

Share this article