Close

‘मेरी पहली तीज…’ कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ मनाई पहली तीज, हाथों पर लगवाई मेहंदी, झूले पर बैठीं, क्वीन के गाने पर लगाए ठुमके (‘Meri pehli Teej’: Kangana Ranaut celebrates first Teej with Delhi CM Rekha Gupta, Applies mehndi, sits on the swing, dances and enjoys music)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) यूं तो पिछले कुछ दिनों से छात्र आंदोलन को लेकर अपने बिंदास बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन फिलहाल वो एक और वजह से सोशल मीडिया फीड पर छाई हुई हैं. बीते दिन उन्होंने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) के साथ धूमधाम से तीज का त्योहार (Kangana Ranaut celebrates first Teej) मनाया जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. हंसती, नाचती, मेहंदी लगवाती, तीज सेलिब्रेशन के हर मोमेंट को एन्जॉय करती कंगना इन तस्वीरों में बेहद खुश लग रही हैं.

Kangana Ranaut

तीज का जश्न दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ऑर्गनाइज किया था, जिसमें कंगना रनौत ने भी हिस्सा लिया. इस मौके पर कंगना पूरे फेस्टिवल मूड में नज़र आईं. उन्होंने हाथों में मेहंदी लगवाई, सीएम के साथ सावन के झूले में बैठीं. इतना ही नहीं कंगना को क्वीन के गाने पर ठुमके लगाते भी देखा गया और उनके साथ सीएम रेखा गुप्ता भी खूब झूमीं.

Kangana Ranaut with Delhi CM

ये पहली बार था जब कंगना ने तीज का त्योहार मनाया हो, इसलिए इस मौके पर वे बेहद खुश एक्साइटेड लगीं. उन्होंने तीज सेलिब्रेशन के हर मोमेंट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम (Kangana Ranaut shares Teej celebration pics) एकाउंट पर शेयर की है और सीएम रेखा गुप्ता के लिए खास थैंक्यू नोट लिखा है. कंगना ने लिखा, “‘मेरी पहली तीज का त्योहार, रेखा दीदी के घर पर; सच में एक बड़ी बहन का प्यार और दुलार, बिल्कुल घर जैसा अपनापन. सभी को तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

Kangana Ranaut with Delhi CM

तीज सेलिब्रेशन के लिए कंगना ने ग्रीन रंग की साड़ी रंग की साड़ी पहनी थी. माथे पर छोटी सी लाल बिंदीज़ चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, ढेर सारी चूड़ियों से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया था और बेहद खूबसूरत और क्लासिक लग रही थीं.

Kangana Ranaut with Delhi CM

सीएम रेखा गुप्ता ने भी तीज सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और सबको तीज की शुभकामनाएं दी हैं. कंगना रनौत के फैंस अब इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और ‘क्वीन’ लिखकर कंगना की तारीफ कर रहे हैं.

Kangana Ranaut

Share this article