फिल्म- राबता
स्टारकास्ट- सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन, राजकुमार राव
डायरेक्टर- दिनेश विजन
रेटिंग- 2.5 स्टार
पुनर्जन्म की कहानी अक्सर लोगों को पसंद आती हैं, लेकिन न्यू जनेरेशन के साथ पुनर्जन्म को जोड़ना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. राबता की कहानी भी पुनर्जन्म पर आधारित है. दिनेश विजन की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है राबता. आइए, जानते हैं कैसी है ये फिल्म.
फिल्म की कहानी शिव (सुशांत सिंह राजपूत) और सारा ( कृति सेनन) के प्यार की, जो पिछले जन्म में अधूरी रह जाती है. शिव एक बैंकर है और नौकरी के लिए वो बुडापेस्ट जाता है, जहां उसकी मुलाकात सारा से होती है. दोनों को लगता है उनमें कोई न कोई कनेक्शन है. दोनों को प्यार हो जाता है. लेकिन इस प्यार के बीच तीसरा शख़्स आ जाता है. फिर क्या होता है, ये जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी.
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की केमेस्ट्री अच्छी लग रही है. लेकिन फिल्म की कहानी वो कमाल नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. फिल्म के कुछ डायलॉग्स दमदार हैं. अगर विजुअल के मुताबिक़ फिल्म की समीक्षा की जाए, तो विजु्ली फिल्म अच्छी लगती है. लेकिन अगर कहानी में ही दम ना हो, तो न गाने काम आते हैं, न विजुअल्स. फिल्म का सेकंड हाफ काफ़ी स्लो है.
खैर कुल मिलाकर देखा जाए, तो अगर इस वीकेंड आप कुछ नहीं कर रहे हैं, तो एक बार ये फिल्म देख सकते हैं. अगर ये फिल्म आपसे मिस भी हो गई, तो कोई ख़ास नुक़सान नहीं होगा आपका.

फिल्म- बहन होगी तेरी
स्टारकास्ट- राजकुमार राव, श्रुति हसन, रंजीत, गुलशन ग्रोवर
डायरेक्टर- अजय पन्नालाल
