Close

‘सास बिना ससुराल’ फेम ऐश्वर्या सखूजा बनीं इनर चाइल्ड थेरेपिस्ट, मेरी सहेली पॉडकास्ट में कहा, ‘गलतियों के लिए खुद को कोसना छोडें, मूवऑन करना सीखें’ (Saas Bina Sasural fame Aishwarya Sakhuja shares about becoming a therapist, Says on Meri Saheli Podcast, ‘Stop blaming yourself for every mistake, learn to moov on)

‘लिफ्ट करा दे’, ‘सास बिना ससुराल’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं ऐश्वर्या सखूजा (Saas Bina Sasural fame Aishwarya Sakhuja) पिछले सालों में  पर्दे पर कम ही दिखाई दीं. आखिरी बार उन्हें ‘जाफना हिल्स’ में देखा गया था और जल्दी ही वो ‘शायद यही प्यार है’ शो में दिखाई देंगी. अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करने के साथ ही ऐश्वर्या अब थेरेपिस्ट (Aishwarya Sakhuja becomes therapist) भी बन गई हैं और कई लोगों को मेन्टल हेल्थ, जीवन की उलझनों को सुलझाने में मदद कर रही हैं. कई सेलेब्स भी ऐश्वर्या के यहां थेरेपी लेने आते हैं. हाल ही में ऐश्वर्या मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग से लेकर थेरेपिस्ट बनने तक की जर्नी शेयर की.

पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

 

मिस इंडिया की फाइनलिस्ट बनने से ‘खिड़की’ की अंजू बनने तक, ऐश्वर्या सखूजा ने पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाये हैं, लेकिन अब वह रियल लाइफ थेरेपिस्ट बनकर लोगों को थेरेपी दे रही हैं. वो इनर चाइल्ड थेरेपिस्ट हैं. इस थेरेपी के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने बताया, “आज हम जिस उम्र के हैं, वैसे ही पैदा तो नहीं हुए थे न. पहले कंसीव हुए थे, फिर हमारा जन्म हुआ, हम एक महीने हुए, एक साल के हुए और आज इतनी उम्र हो गई हमारी. तो हम कितने सारे एक्सपीरिएंस कलेक्ट करके यहां तक पहुंचते हैं. कई लोग पैसों को लेकर बहुत ज़्यादा उद्विग्न रहते हैं. उन्हें लगता है, मेरे पास पैसा आता तो है, पर टिकता नहीं. या जो 10 रुपये कमाने में मुझे बहुत हार्ड वर्क करना पड़ता है, वो सामनेवाला बिना हार्डवर्क के कमा लेता है. तो इनर चाइल्ड थेरेपी में क्या होता है कि आप चाइल्डहुड में वापस जाते हैं तो देखते हैं कि ये बात आपके दिमाग में बैठ चुकी है कि जब तक आप मेहनत नहीं करेंगे, आपको पैसे नहीं मिलेंगे, ऐसा इसलिए होता है कि आपने अपने पैरेंट्स को ऐसे ही हार्ड वर्क करते देखा होता है और वही आपका बिलीफ सिस्टम बन जाता है. हम ऐसे लोगों से ये जानने की कोशिश करते हैं कि उनका ये बिलीफ सिस्टम क्यों बना. क्या वो बिलीफ सिस्टम आपके लिए काम कर रहा है, हम यही जानने की कोशिश करते हैं.

ऐश्वर्या सखूजा ने मेंटल हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए कुछ टिप्स भी बताए, “सबसे पहले तो लिखने की आदत डालें. हो सकता है इस दौरान आपकी बहुत सारी नेगेटिव चीज़ें बाहर आएं. तो बस उन्हें लिखिए और जला दीजिए. अपनी प्रॉब्लम्स यूनिवर्स को दे दीजिए. वो सब हैंडल कर लेगा. दूसरा अपने लिए सेफ स्पेस ढूंढो. ऐसे इंसान के साथ टाइम स्पेंड करो जिससे आप बात कर सकते हो.”

ऐश्वर्या ने आगे कहा, “थर्ड क्या चाहते हो, खुलकर बोलो. ये मानकर मत चलो कि सामनेवाला खुद समझ जाएगा. अरे यार, वो माइंड रीडर नहीं है, समझो ये बात. कम्युनिकेशन ज़रूरी है. चौथा, पैरेंट्स के लिए. पैरेंटिंग में कुछ भी सही या गलत नहीं होता. बच्चों को स्क्रीन से दूर रखें. जितना हो सके, फिजिकली कनेक्ट करें. ह्यूमन इंटरेक्शन बहुत ज़रूरी है. और पांचवां गलती करना अपराध नहीं है.  हर इंसान से गलती होती है. तो इतना खुद को कोसो मत. मूवऑन करना सीखें.”

पॉडकास्ट में ऐश्वर्या ने और भी कई सारी बातें की हैं, जो बेशक लोगों के काम आएगी, पसंद आएगी. तो ज़रूर देखें पूरा पॉडकास्ट.

Share this article