Close

‘कभी खुशी कभी गम’ की छोटी ‘पू’ मालविका राज की बेटी हुई एक साल की, एक्ट्रेस ने धूमधाम से मनाया बेटी का फर्स्ट बर्थडे, शेयर कीं तस्वीरें (‘Kabhi khushi kabhi Gam’ fame Poo Aka Malvika Raaj’s daughter turns one, Actress shares pics of grand birthday celebration)

बॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम (Kabhi khushi kabhi Gam) में छोटी पू (Poo) यानी करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज (Malvika Raj) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं और अपनी बेबी गर्ल के साथ बेस्ट टाइम स्पेंड कर रही हैं. उनकी लाडली अब एक साल (Malvika Raaj’s daughter turns one) की हो गई हैं और एक्ट्रेस ने धूमधाम से बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Malvika Raaj

मालविका राज ने पिछले साल 23 अगस्त को बेबी गर्ल को वेलकम किया था. मां बनने की गुड न्यूज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

Malvika Raaj's Daughter

मालविका और उनके हस्बैंड प्रणव बग्गा ने अपनी नन्हीं राजकुमारी का नाम MAHARA (महारा) रखा है. मालविका की प्रिंसेस महारा (Malvika Raaj’s daughter Mahara) 23 अगस्त को एक साल की हो गईं और मालविका ने अपनी लाडली के फर्स्ट बर्थडे को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

Malvika Raaj

बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वेन्यू को बलून्स से ब्यूटीफुली डेकोरेट किया गया था. मालविका ने बेटी के बर्थडे के लिए व्हाइट रंग की छोटी सी ड्रेस पहनी थी और बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन सारी लाइमलाइट चुरा ले गईं उनकी लाडली महारा, जो पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं. मालविका ने इस मौके पर पति प्रणव और महारा के साथ खूब सारी तस्वीरें खिचवाईं और अपनी लाडली पर खूब सारा प्यार लुटाया.

Malvika Raaj

बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए मालविका ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी फर्स्ट बर्थडे मेरी महारा. तुम आज भी हमारा सबसे खूबसूरत प्यार हो और हमेशा रहोगी. कितना खूबसूरत वीकेंड था, अपनों से घिरा हुआ, मेरी सबसे स्पेशल वन एक साल की हो गई. तुम्हें ढेर सारा प्यार और बधाई मेरी प्यारी बिटिया.”

Malvika Raaj's Daughter

फैंस और सेलेब्स अब उनकी पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और महारा पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही उन्हें बर्थडे भी विश कर रहे हैं.

Malvika Raaj

मालविका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वो एक्ट्रेस-मॉडल हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी. उन्हें असली फेम 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में छोटी पूजा (पू) के किरदार से मिला. फिल्म को रिलीज हुए सालों हो चुके हैं, लेकिन आज तक लोग मालविका के निभाए हुए किरदार को भूला नहीं पाए हैं. वो 2021 में हिंदी एक्शन फिल्म  ‘स्क्वाड’ में नजर आई थीं.

Malvika Raaj

Share this article