Close

शादी के 5 महीने बाद ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर किया दूसरी पत्नी ईशा रिखी संग तलाक का ऐलान, दोनों ने मार्च में रचाई थी गुपचुप शादी (Badshah And Isha Rikhi Announce Divorce After 5 Months Of Marriage, Couple, who married in an intimate ceremony in March)

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Singer Raper Badshah) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले काफी दिनों से न्यूज़ में बने हुए थे. पिछले काफी समय से बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी ईशा रिखी (Isha Rikhi) के रिश्ते में दरार की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थीं. अब फाइनली सिंगर ने अलग होने का ऐलान (Badshah And Isha Rikhi Announce Divorce) कर दिया है. बादशाह और ईशा रिखी ने सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसी पोस्ट शेयर कर तलाक (Badshah- Isha Rikhi Divorce) को कन्फर्म कर दिया है.

Badshah And Isha Rikhi

बादशाह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने मीडिया और फैंस से गुजारिश भी की है कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. पोस्ट में बादशाह ने लिखा है, “हमने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें. इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए.” उनकी पत्नी ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है.

Badshah And Isha Rikhi

पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं. बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में अनबन की खबर तब सुर्खियों में आई जब ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करना शुरू किया. सबसे पहले जुलाई में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बादशाह संग फोटो-कोलाज का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बादशाह संग रोमांटिक मोमेंट्स को शामिल किया था. इनमें से एक तस्वीर में ईशा रोती हुई दिख रही थीं. इस वीडियो के साथ ईशा ने लिखा था, “हर तूफान एक सीख है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.”    कुछ दिनों बाद ईशा ने एक और पोस्ट शेयर करके लिखा कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं.

Badshah And Isha Rikhi

इसके बाद से ही लोगों को इस बात का अंदाज़ा हो गया था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. और फाइनली शादी के 5 महीने बाद ही उनके तलाक की खबर कन्फर्म हो गई है. फैंस इस खबर से शॉक्ड हैं और जानना चाह रहे हैं कि आख़िर दोनों के बीच क्या प्रॉब्लम हुई.

Badshah And Isha Rikhi

बता दें कि बादशाह ने तलाक के 6 साल बाद इसी साल मार्च में पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से दोबारा शादी रचाई थी. उन्होंने गुपचुप फेरे लिए थे, जिसमें उनकी फैमिली और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. हालांकि बादशाह की तरफ से इस शादी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया था, लेकिन बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. बादशाह की ये दूसरी शादी थी. इससे पहले बादशाह ने साल 2015 में जैस्मीन संग शादी रचाई थी. दोनों की एक बेटी है जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ था. लेकिन 2020 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई थीं.

Badshah And Isha Rikhi

Share this article