अनुपम खेर तीज-त्योहार हो या देश भक्ति से जुड़ा कोई अवसर बधाइयां और शुभकामनाएं ज़रूर देते हैं. इस बार जन्माष्टमी पर वे भारत में नहीं है. फिर भी उन्होंने अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन शहर से सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाइयां और शुभकामनाएं दीं! साथ ही अपनी प्रेरणादायी बातों से प्रभावित किया!

वे कहते हैं –
आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि वे आप सबको स्वस्थ रखें, प्रसन्न रखें और आपके जीवन को प्रेम एवं आनंद से भर दें। आप भी अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखिएगा।
यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ त्रासदी पर मनीषा कोइराला की इमोशनल अपील… (Manisha Koirala’s emotional appeal on Nepal flood tragedy…)
मैं इस समय ह्यूस्टन में हूँ। समय के अंतर के कारण अपने प्यारे भारतवासियों को शुभकामनाएँ भेजने में थोड़ी देर हो गई, उसके लिए क्षमा चाहता हूँ। लेकिन शुभकामनाएँ दिल से हैं, और दिल के समय में कभी देर नहीं होती! 😊 जय श्रीकृष्ण! 🙏🦚🪈 #JaiShriKrishn #WishesFromHouston #Prayers

इस पर फैंस ने भी शुभकामनाएं देने के साथ दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दीं…



यह भी पढ़ें: एस्ट्रोलॉजी से जब बदले सितारों के क़िस्मत (When Astrology Changed The Fortunes Of Stars)
Photo Courtesy: Social Media
