Close

बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर की FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से की ख़ास अपील (Bipasha Basu Found Worms In Protein Powder, Appeal To FDA Commishner Tukaram Mundhe Share Post)

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे (Commishner Tukaram Mundhe) से एक खास अपील की है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिले (Found Worms In Protein Powder) हैं.

जिस्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने इसोप्योर प्रोटीन पाउडर का एक नया डिब्बा खोला है. इस डिब्बे के अंदर एक्ट्रेस को छोटे छोटे कीड़े मिले हैं.

एक्ट्रेस ने अपनी उंगली पर कीड़ा रख कर वीडियो में दिखाया है. कीड़ा दिखाते हुए बिपाशा कहती हैं कि ये इसोप्योर प्रोटीन पाउडर छोटे-छोटे कीड़ों से भरा हुआ है. पाउडर में बहुत छोटे-छोटे कीड़े हैं. ये नया डिब्बा है, जिसे हमने अभी खोला है. इसके अंदर ये कीड़े हैं, ये पूरी तरह से इनसे भरा हुआ है.

अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर वीडियो को बिपाशा ने FDA Commishner तुकाराम मुंढे को भी टैग किया और लिखा- ‘आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं… हम जो भी चीज खरीदें, उसमें हमें खराब या मिलावटी सामान न मिले.

बता दें कि बिपाशा बसु से पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी तुकाराम मुंडे से खास अपील कर मदद की गुहार लगाई थी. श्वेता तिवारी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने अपने स्विगी इंस्टामार्ट ऑर्डर में कॉकरोच मिलने का दावा किया था.

Share this article