Close

बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर में मिले कीड़े, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर की FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से की ख़ास अपील (Bipasha Basu Found Worms In Protein Powder, Appeal To FDA Commissioner Tukaram Mundhe Share Post)

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे (Commissioner Tukaram Mundhe) से एक खास अपील की है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिले (Found Worms In Protein Powder) हैं.

Bipasha Basu

जिस्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने इसोप्योर प्रोटीन पाउडर का एक नया डिब्बा खोला है. इस डिब्बे के अंदर एक्ट्रेस को छोटे छोटे कीड़े मिले हैं.

Bipasha Basu

एक्ट्रेस ने अपनी उंगली पर कीड़ा रख कर वीडियो में दिखाया है. कीड़ा दिखाते हुए बिपाशा कहती हैं कि ये इसोप्योर प्रोटीन पाउडर छोटे-छोटे कीड़ों से भरा हुआ है. पाउडर में बहुत छोटे-छोटे कीड़े हैं. ये नया डिब्बा है, जिसे हमने अभी खोला है. इसके अंदर ये कीड़े हैं, ये पूरी तरह से इनसे भरा हुआ है.

Bipasha Basu

अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर वीडियो को बिपाशा ने FDA Commissioner तुकाराम मुंढे को भी टैग किया और लिखा- ‘आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं… हम जो भी चीज खरीदें, उसमें हमें खराब या मिलावटी सामान न मिले.

Bipasha Basu

बता दें कि बिपाशा बसु से पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी तुकाराम मुंडे से खास अपील कर मदद की गुहार लगाई थी. श्वेता तिवारी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने अपने स्विगी इंस्टामार्ट ऑर्डर में कॉकरोच मिलने का दावा किया था.

Share this article