बच्चन फैमिली (Bachchan Family) की बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) और बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) के आपसी रिश्ते के बारे में कई तरह की बातें की जाती हैं. ये भी कहा जाता है कि उनकी आपस में नहीं बनती और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) -ऐश्वर्या के बीच अनबन की वजह भी श्वेता बच्चन ही हैं. इन सबके बीच श्वेता का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने श्वेता ने बताया था कि उन्हें अपनी भाभी ऐश्वर्या की कौन सी बात बिल्कुल भी पसंद नहीं है.
दरअसल श्वेता बच्चन अपने भाई अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में पहुंची थीं, जहां उन्होंने भाभी ऐश्वर्या राय के बारे में खुलकर बात (Shweta Bachchan on Aishwarya Rai) की थी. शो में उन्होंने बताया था कि उन्हें भाभी ऐश की कौन सी बात पसंद है और उनमें क्या बिल्कुल पसंद नहीं है.

शो में रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने श्वेता से ऐश्वर्या को लेकर सवाल पूछे थे. श्वेता से जब करण ने पूछा कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी बात सबसे ज़्यादा पसंद है, तो उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या खुद के दम पर आगे बढ़ी हैं और एक शानदार मां हैं और ऐश की ये दोनों बातें उन्हें बेहद पसंद हैं.

जब श्वेता से ये पूछा गया कि उन्हें ऐश्वर्या की कौन सी बात बिल्कुल पसंद नहीं तो इस पर श्वेता ने कहा, “मुझे ऐश की इस आदत से नफरत है कि वो फोन कॉल या मैसेज का रिप्लाई देने में बहुत टाइम लगा देती हैं.” श्वेता से पूछा गया कि ऐश की ऐसी कौन सी आदत है, जिसे वो टॉलरेट करती हैं, इस पर श्वेता बोलीं, मैं उनका टाइम मैनेजमेंट टॉलरेट करती हूं.

आखिर में करण ने उनसे पूछा कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या में से वो किसे बेहतरीन एक्टर मानती हैं, इस पर श्वेता ने तपाक से कहा था, अभिषेक. उनका ये जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया था और इस बात को।लेकर काफी रिएक्शन्स भी सामने आए थे.

एक और वायरल मोमेंट में जब अभिषेक से पूछा गया कि वो किससे ज़्यादा डरते हैं मां से या वाइफ ऐश्वर्या से. इस पर अभिषेक ने जब जवाब दिया कि वो मां से ज़्यादा डरते हैं, तो श्वेता ने उनकी बात बीच में काटते हुए कहा था, ये वाइफ से ज़्यादा डरते हैं.
श्वेता और अभिषेक के पुराने इंटरव्यू से ये मोमेंट्स एक बार फिर वायरल हो रहे हैं और फैंस भी मज़े लेकर इसे पढ़ सुन रहे हैं. साथ ही श्वेता बच्चन को ट्रोल भी कर रहे हैं.

