Close

कहानी- झील के किनारे‌ (Short Story- Jheel Ke Kinaare)

“इंजीनियर बनने के बाद भविष्य के सुनहरे सपने एक के बाद एक टूट गए. मंदी का समय था, नौकरियां या तो थीं नहीं और थीं भी तो बेहद कम पैकेज पर. अवसाद में डूबा मै यहां आ कर अपना जीवन ख़त्म करने के विषय में सोच रहा था.” “पापा आप, इतने मज़बूत हो फिर भी…” बेटे का मुंह हैरानी से खुल गया.

झील के किनारे आकर पत्थर की बैंच पर अमन बैठ गया.

जब भी अवकाश मिलता, अमन यहां आ जाता और इसी पत्थर की बैंच पर बैठ कर ख़्यालों में डूब जाता था.

“पापा आप हमेशा यहीं क्यों बैठते हो?” उसके पुत्र ने प्रश्न किया.

“ताकि सफलता की प्रेरणा भुला न सकूं.” होंठों पर मुस्कान के साथ अमन ने कहा.

बेटे के चेहरे पर असमंजस के भाव देखकर उसकी मुस्कुराहट गहरी हो गई.

“झील पर उन नावों को देख रहे हो, तेज हवा को चीर कर आगे बढ़ते हुए?”

यह भी पढ़ें: अमीर और क़ामयाब बनना है तो सीखें ये आदतें (How To Become Rich And Successful)

“हां पर इसमें ख़ास क्या है?”‌ बेटा अब भी नहीं समझ पाया कि अमन क्या कहना चाहता है.

“इंजीनियर बनने के बाद भविष्य के सुनहरे सपने एक के बाद एक टूट गए. मंदी का समय था, नौकरियां या तो थीं नहीं और थीं भी तो बेहद कम पैकेज पर. अवसाद में डूबा मै यहां आ कर अपना जीवन ख़त्म करने के विषय में सोच रहा था.”

“पापा आप, इतने मज़बूत हो फिर भी…” बेटे का मुंह हैरानी से खुल गया.

“हां बेटा, पर जब मै यहीं बैठा झील में कूदने के लिए भीड़ कम होने का इंतज़ार कर रहा था तभी आंधी आ गई. मैने देखा इन नावों को जिनके मल्लाह बहुत परिश्रम से विपरीत हवाओं से लड़ते हुए नाव कुशलता से किनारे ले आए. उसी क्षण मुझे प्रेरणा मिली कि मैं और भी कुछ कर सकता हूं सिर्फ़ नौकरी न मिलने पर जीवन क्यों ख़त्म करूं!”

बेटा ध्यान से अपने पिता को देख रहा था.

अमन फिर से बोला, “मैने पिताजी के साथ जमा-पूंजी लेकर डेकोरेशन पीस बनाने आरंभ कर दिए. कला में रुचि शुरू से ही थी. ख़ूब परिश्रम किया और देखते ही देखते वह छोटा सा काम आज एक ब्रांड बन चुका है.”

“हां पापा, अब मै समझ गया आप यहां क्यों आते हैं.”

यह भी पढ़ें: सफलता के लिए ज़रूरी है लक्ष्य (Set Your Goal First)

“बेटा, बुरा वक़्त परिश्रम और धैर्य की सीख देने आता है. उससे बिना घबराए बस परिश्रम से अपनी जीवन नैया आगे बढ़ाते रहो.” बेटे के कंधे पर हाथ रखते अमन की आंखों में चमक बढ़ गई थी.

– मेघा राठी

अधिक कहानियां/शॉर्ट स्टोरीज़ के लिए यहां क्लिक करें – SHORT STORIES

Photo Courtesy: Freepik

Share this article