70 और 80 के दशक की ग्लैमरस एक्सट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) उस दौर में कई लोगों की ड्रीम गर्ल थीं. लेकिन ये ज़ीनत का बैडलक ही रहा कि हजारों लोगों के दिलों की धड़कन ज़ीनत को रियल लाइफ में कभी प्यार (Zeenat Aman’s tragic love life) नसीब ही नहीं हुआ. उनकी लाइफ में प्यार तो कई बार आया, लेकिन वो प्यार उनकी ज़िंदगी में ठहर नहीं सका. हाल ही में सीनियर राइटर और जर्नलिस्ट अर्चना जौहरी मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli podcast) में आई थीं, जिन्होंने जीनत अमान की ट्रैजिक लव लाइफ के कई अनसुने किस्से शेयर किए.

पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
जिन लोगों से ज़ीनत का नाम जोड़ा गया, उनमें संजय खान से उनका रिश्ता (Zeenat Aman- Sanjay Khan love story) सबसे ज़्यादा सुर्ख़ियों में रहा. कहते हैं संजय से उन्होंने शादी भी कर ली थी, लेकिन संजय ने उन्हें इतने चोट पहुंचाये जिसे ज़ीनत ज़िंदगी भर नहीं भूल पाईं. एक बार तो संजय ने ज़ीनत को सरेआम इतना मारा था कि वो खून से लथपथ हो गई थीं. उनका जबड़ा और रिब फ्रैक्चर हो गए थे.
‘अब्दुल्लाह’ फिल्म के सेट पर मिले थे जीनत अमान और संजय खान

जीनत और संजय का अफेयर जिस समय शुरू हुआ था, उस समय संजय शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे. इसके बावजूद जीनत अमान उन्हें अपना दिल दे बैठीं. दोनों के बीच फिल्म ‘अबदुल्ला’ के सेट पर प्यार शुरू हुआ था. फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. दोनों के अफेयर की खबरें भी सुर्खियां बन गईं. इसके बाद संजय और जीनत पार्टीज और पब्लिक इंवेट्स पर भी साथ में जाने लगे. कहते हैं लोगों ने जीनत को आगाह भी किया था कि वो संजय खान से दूर रहें, लेकिन जीनत उनके प्यार में पागल हो गई थीं और कहती थीं- मैं संजय से बहुत प्यार करती हूं और हर कदम में उनका साथ दूंगी. बताया तो यह भी जाता है कि ‘अब्दुल्लाह’ की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने जैसलमेर में छुपकर शादी भी कर ली थी. शादी के बाद जीनत अपने काम पर लौट गईं और अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गईं.
जब संजय खान ने ज़ीनत पर लगाया अवैध सम्बंध का आरोप

कहते हैं एक दिन जीनत लोनावला में शूटिंग कर रही थीं और संजय ने उन्हें अचानक सब कुछ छोड़कर मुंबई आने के लिए कहा. वह ‘अब्दुल्लाह’ के एक गाने का कुछ हिस्सा फिर से शूट करना चाहते थे. लेकिन जीनत पहले ही दूसरी फिल्म को अपनी डेट दे चुकी थीं. उन्होंने ये बात संजय खान को बताई तो संजय भड़क गए और उन्होंने जीनत पर फिल्म के मेकर्स के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा दिया. इस बात का जीनत को बहुत बुरा लगा. उन्होंने मुम्बई लौटने पर संजय खान से बात करने का फैसला किया.
जब खून से लथपथ जीनत अमान के बाल पकड़कर पीटते रहे थे संजय खान

आखिर ज़ीनत संजय खान से मिलने सीधे उनके घर पहुंच गईं. वो उनसे मिलकर डेट्स के बारे में भी बात करना चाहती थीं, लेकिन घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि संजय खान होटल ताज में पार्टी कर रहे हैं. इसके बाद जीनत सीधे पार्टी में ताज पहुंच गईं. पार्टी में जीनत को अचानक देखकर सब सन्न रह गए. सब संजय के गुस्सैल स्वभाव के बारे में जानते थे. संजय ने जीनत से पूछा कि वो यहां क्यों आई हैं? उनकी पत्नी जरीन भी जीनत के वहां इस तरह पहुंचने से काफी नाराज हो गई थीं.

इसके बाद संजय उन्हें एक कमरे में ले गए और फिर वो हुआ जिसकी जीनत ने कभी उम्मीद भी नहीं की थी. संजय ने जीनत के बाल पकड़कर उन्हें बुरी तरह पीटा. वह बार बार जीनत को उठाते और उनके गिरने तक पीटते. उन्होंने जीनत को इतना मारा की उनका जबड़ा और रिब्स फ्रैक्चर हो गए. आंख में भी चोटें आईं. पार्टी में मौजूद सभी गेस्ट जानते थे कि कमरे में क्या हो रहा है, लेकिन जीनत की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. आखिरकार वहां मौजूद एक होटल स्टाफ ने जीनत को बचाया. वो खून से लथपथ हो चुकी थीं और लगातार रोए जा रही थीं.

कहते हैं इस पिटाई से लगी चोट को ठीक होने में कई दिन लग गए थे, लेकिन इतना सब होने के बावजूद उन्होंने संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई और संजय से प्यार करती रहीं.
पहले भी कई बार मारपीट कर चुके थे संजय खान

खुद जीनत के डॉक्टर ने इस बात का खुलासा किया था कि ये पहली बार नहीं था कि संजय खान ने जीनत को मारा हो. वो अक्सर ही जीनत की बुरी तरह पिटाई करते थे.”इससे पहले भी जीनत जब आई थीं तो उनकी आंखों में बहुत ज़्यादा चोट लगी हुई थी और उनके रिब्स में भी चोटें आई थीं, तब मैंने जीनत को एक्स रे करने की भी सलाह दी थी.”

8 साल बाद जब जीनत अमान इस दर्द से उबरीं, तो उन्होंने 34 साल की उम्र में एक्टर मजहर खान से शादी कर की, लेकिन मजहर के साथ भी उनका रिश्ता खराब रहा था. खबरें थीं कि मज़हर खान भी जीनत के साथ मारपीट किया करते थे. कुछ सालों बाद मजहर की किडनी में इन्फेक्शन हो गया था, जिस वजह से वे बीमार रहने लगे थे और आखिरकार 1998 में किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई. इस तरह जीनत को दोबारा भी प्यार में तकलीफें ही मिलीं.
