बॉलीवुड के स्टार कपल अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक बार फिर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं. कल रात मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी (Manish Malhotra’s Diwali bash) में अभिषेक-ऐश्वर्या ने हाथों में हाथ डाले जैसे ही एंट्री (Abhishek-Aishwarya’s hand-in-hand entry Manish Malhotra’s Diwali party) ली, सबकी निगाहें वहीं थम गईं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. एक अर्से बाद दोनों इस तरह रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दिए.

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की. करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और काजोल (Kajol) तक, सभी ने चार चांद लगा दिए, लेकिन ग्लैमर से भरी इस स्टार स्टडेड पार्टी में जैसे ही अभिषेक-ऐश्वर्या ने एंट्री ली, पूरी लाइमलाइट उन्होंने ही चुरा ली. दोनों की नजदीकियों और रोमांटिक अंदाज़ ने फैंस का ध्यान खींच लिया.

इस पार्टी में दोनों हाथों में हाथ लिए नजर आए. इस दौरान अभिषेक ने एक पल के लिए भी ऐश्वर्या का हाथ नहीं छोड़ा. दोनों एक दूसरे की आंखों में झांकते नज़र आए. खासकर अभिषेक ने जब ऐश की आंखों में झांका, तो ऐश ब्लश करने लगीं. जब उन्होंने अभिषेक के कंधे पर सिर रखा, तो इस मोमेंट को पैप्स ने झट से कैप्चर कर लिया. दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते और बातचीत करते नजर आए. लंबे समय बाद अपने फेवरेट कपल को इस तरह प्यार में डूबा देख फैंस गदगद हो गए.

लुक की बात करें तो इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी. हैवी नेकलेस और रेड लिपस्टिक में काफी सुंदर दिख रही थीं, वहीं, अभिषेक बच्चन काले रंग की शेरवानी स्टाइल ड्रेस में नजर आए. इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक और ऐश्वर्या की लव केमिस्ट्री की रही.

मुंबई में हुई मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने चार चांद लगा दिए. करीना कपूर-सैफ अली खान, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना-आरव भाटिया, काजोल-न्यासा, माधुरी दीक्षित अपने पति-बेटे के साथ, मलाइका अरोड़ा, रवीना टण्डन, करिश्मा कपूर, गौरी खान, सुहाना कपूर तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे. पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर फिलहाल छाए हुए हैं.

