Close

फेस्टिवल फैशन और न्यू ट्रेंड्स (Festival Fashion and New Trends)

अंदाज़ ऐसा कि हर महफ़िल की जान बन जाती हो, सादगी इतनी कि हर किसी के दिल की जान बन जाती हो… न सुर्ख गुलाब, न हसीन कंवल, तुम हो मेरी मोहब्बत की एक ख़ूबसूरत सी ग़ज़ल…

फेस्टिवल के नाम से ही हमारे यहां एक अलग ही एनर्जी और माहौल तैयार होने लगता है. रंग-बिरंगी रोशनी, मिठाइयां, तरह-तरह के
पकवान, सजना-संवरना और भी न जाने क्या-क्या? लेकिन न्यू जनरेशन के लिए फेस्टिवल का मतलब स़िर्फ पारंपरिक चीज़ों को फॉलो करना नहीं है, बल्कि उनको ट्रेडिशनल अंदाज़ में न्यू ट्विस्ट चाहिए, जो सेट करता है न्यू ट्रेंड. तो आइए जानते हैं फेस्टिवल ट्रेंड्स और फैशन टिप्स.

फेस्टिवल फैशन ट्रेंड
* टिपिकल ट्रेडिशनल वेयर की बजाय फ्यूज़न वेयर काफ़ी पसंद किए जाएंगे.
* लहंगे को ट्विस्ट देने के लिए इसे शर्ट के साथ पेयर किया जा सकता है.
* प्री ड्रेप्ड साड़ियां और कोर्सेट ब्लाउज़ इन रहेंगे.
* न्यू जनरेशन को-ऑर्ड सेट्स और ड्रेसेस को ज़्यादा पसंद करेगी.
* सॉफ्ट फैब्रिक ट्रेंड में रहेंगे, जैसे- सिल्क, शिफॉन.
* लो और हाई वेस्टलाइन्स का ट्रेंड होगा, बलून पैंट्स, क्रॉप्ड टॉप, वॉल्यूमिनस स्कर्ट आदि ट्रेंड में हैं.
* शीयर लेयर्स न स़िर्फ फेस्टिवल लुक देंगे, बल्कि आपको स्टाइलिश भी दिखाएंगे.
* टेलर्ड पैंट्स के साथ लाइट फैब्रिक की क्रिएटिव लेयरिंग काफ़ी ट्रेंड में रहेगी.
* वैसे तो फेस्टिवल की पहचान होती है ब्राइट कलरफुल कपड़ों से, लेकिन इस सीजन पेस्टल कलर्स भी काफ़ी इन रहेंगे.
* लहंगा-चोली के साथ लॉन्ग ट्रेडिशनल जैकेट पहनें. लहंगे के साथ क्रॉप टॉप पहनकर ऊपर से लॉन्ग ट्रेडिशनल जैकेट पहनकर आप
अपना अलग स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं.
* फ्रिजेंस काफ़ी समय से ट्रेंड में हैं और वो बने रहेंगे.
* डिस्को बॉल लुक, डिस्को-ड्रामा एक्सेंट फेस्टिवल में फेवरेट रहेगा.
* पेस्टल कलर्स के साथ-साथ ज्वेल टोंस भी इन होंगे, जैसे- पर्पल, रूबी रेड, चेरी रेड, डीप प्लम्स आदि.
* इसी तरह अर्दी टोंस भी अपनी जगह बनाए रखेंगे.
* गाउंस हर ओकेज़न पर ग्लैमरस और ख़ूबसूरत लगते हैं. आपको पसंद हों, तो ट्राई करें.
* अगर आप साड़ी में ही कंफर्टेबल हैं, तो साड़ी से लुक क्रिएट करें, क्योंकि फेस्टिवल टाइम ही होता है, जब आप हैवी
साड़ियां पहन सकती हैं. बनारसी से लेकर चंदेरी, सिल्क आदि.
* डिफरेंट लुक के लिए साड़ी के साथ वेस्टकोट ट्राई करें. ये ख़ूबसूरत लगता है.
* गोल्डन, सिल्वर और ब्लैक शिमरी साड़ी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती, तो इन्हें अपने वॉर्डरोब में जगह दें, क्योंकि ये
आपको देंगी इंस्टेंट फेस्टिवल लुक. तो जब आप कन्फ़्यूज़्ड हों कि क्या पहना जाए, तो इन्हीं में से एक को ट्राई करें. साथ में स्टेटमेंट
ज्वेलरी और कॉम्प्लिमेंट करता मेकअप. बस हो गईं आप फेस्टिव रेडी.
* ट्रेडिशनल और वेस्टर्न के बीच सही बैलेंस बनाने के लिए एक लॉन्ग इंडियन प्रिंटेड स्कर्ट के साथ सॉलिड शर्ट या टैंक टॉप ट्राई करें. इस आउटफिट के साथ चोकर सेट, झुमका, मेटल की चूड़ियां पहनें.
* अगर ट्रेडिशनल ड्रेस नहीं पहनना चाहतीं, तो आप फ्यूज़न वेयर ट्राई कर सकती हैं. जींस-टी शर्ट के साथ लॉन्ग एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट, शॉर्ट टॉप के साथ धोती पैंट, लॉन्ग कुर्ता के साथ पलाज़ो, कॉर्सेट के साथ लॉन्ग स्कर्ट.
* अगर आप कुर्तीज़ में कंफर्टेबल हैं, तो ब्लैक शाइनी कुर्ती के साथ गोल्डन पटियाला पेयर करें, यह बहुत ख़ूबसूरत लगता है.
* इसी तरह अगर आपको कोई और कलर पसंद है तो आप वो भी ट्राई कर सकती हैं, जैसे- रेड, ग्रीन, इलेक्ट्रिक ब्लू आदि.
* अपने फेस्टिव लुक को बढ़ाने के लिए अपनी पसंदीदा कुर्ती को फ्लेयर्ड जींस, रिप्ड जींस, पलाज़ो, धोती पैंट, फुल लेंथ स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं.
* वैसे कंप्लीट ट्रेडिशनल लुक कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता और ट्रेडिशनल वेयर में तो लहंगा सबकी पहली पसंद है, अगर आप लहंगा पहनना पसंद करती हैं, तो उसके स्टाइल को लेकर एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं. लहंगे में फ्लेयर्ड के अलावा फिटेड, फिश कट, ए लाइन लहंगे आदि आपको मॉडर्न लुक देंगे. आप अपनी बॉडी टाइप के अनुसार इन्हें ट्राई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: फेस्टिवल फैशन ट्रेंड्स (Festival Fashion Trends)

* फुटवेयर में फैशन से ज़्यादा कंफर्ट पर ज़ोर होगा, फ्लैट्स, स्नीकर्स आदि.
* अगर आप हील्स में कंफर्टेबल हों, तो आपकी चॉइस है.
* इस सीजन हार्ड क्लचेज़ की बजाय सॉफ्ट बैग्स, पोटली बैग्स आदि इन होंगे.
* सिल्वर ज्वेलरी हमेशा ट्रेंड में रहती हैं, इनमें आप ओवरसाइज़्ड चोकर्स, ईयर रिंग्स, लेयर्ड चेन्स आदि ट्राई कर सकती हैं.
* कुल मिलाकर फैशन और ट्रेंड की बात आख़िर कंफर्ट पर आकर ख़त्म हो जाती है, क्योंकि फेस्टिवल का असली मज़ा आप तभी ले पाएंगी, जब आप कंफर्टेबल होंगी. तो एक सिंपल शिमरी व्हाइट कुर्ते के साथ बांधनी पटियाला और दुपट्टा पेयर करें. ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी पहनें. हाथों में भी चूड़ियां ऑक्सीडाइज़्ड ही पहनें और पैरों में कोल्हापुरी चप्पल व एक पोटली बैग. सबकी नज़र आप पर ही ठहर जाएगी.


ट्राई करें ये फैशन फ्यूज़न
* पारंपरिक ब्लाउज़ को छोड़ दें और अपनी साड़ी को क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें. सॉलिड कलर्स के साथ अपने लुक को निखारने के लिए एम्बेलिश्ड क्रॉप टॉप चुनें.
* परफेक्ट फेस्टिव लुक के लिए सिल्क शर्ट के साथ अपने पुराने लहंगे को नया लुक दें. इसे स्टेटमेंट डैंगलर्स और गले में एक डेलीकेट नेकलेस के साथ पेयर करें. आप अपनी शर्ट के कॉलर के नीचे एक स्टेटमेंट नेकलेस भी पहन सकती हैं,
* अपनी पसंदीदा कुर्ती को फ्लेयर्ड जींस, रिप्ड जींस, पलाज़ो, धोती पैंट, फुल लेंथ स्कर्ट या अगर कुर्ती ए-लाइन है, तो बिना किसी बॉटम के भी ट्राई करें.
– गीता शर्मा
Sources: Shutterstock

Share this article