करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 9’ (Karan Johar’s Coffee With Karan 9) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ आए रवि किशन (Ravi Kishan) ने खुद को बिहार का ब्रेड पिट टैग (Bihar Ka Brad Pitt) दिया. एक्टर का कहना है कि आप जैसा खुद को प्रेजेंट करते हैं, लोग आपको वैसे ही देखते हैं.

बॉलीवुड एक्टर और सांसद रवि किशन को जेन जी के रूप में एक नया फैन बेस मिला है. ये वही जेन जी है, जो रवि किशन के एक्सप्रेशन, इंटरव्यू, डांस मूव्स और वन-लाइनर्स पंचेज को फॉलो करती है. इसी के चलते अपनी बढ़ती पॉपुलेरिटी के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने एक बार खुद को ‘बिहार का ब्रैड पिट’ कहा था.

हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 9 में आए रवि किशन से जब ये सवाल पूछा कि उन्होंने खुद को यह टैग क्यों दिया, तो रवि ने बताया – इतने सारी तकलीफें उठाने के बाद मैंने लाइफ से एक बात सीखी है कि कोई हमें प्रमोट नहीं करेगा. इसलिए बेहतर है कि आप अपनी तारीफ खुद हो करें. लोग आपके बारे में जो सोचते हैं, वे आपको वैसे ही देखने लगते हैं जैसे आप खुद को दिखाते हैं.

रवि ने कहा – अब मैं ने ये देखना छोड़ दिया है कि इंडस्ट्री उन्हें कैसे देखती है. ये सोचना भी छोड़ दिया है कि सार्वजनिक तौर पर पर खुद को कैसा दिखाना है. इन बातों का मुझ पर इतना असर हुआ कि मैं खुद हैरान हूं. मुझे ये उम्मीद नहीं थी कि ये इतना वायरल हो जाएगा.

एक्टर ने कहा- मैं बहुत इमपरफेक्ट हूं. एक सांसद होने के नाते मैं स्वीकार करता हूं कि मैं भगवान नहीं हूं. मुझे भगवान की तरह मत देखो. लोग सोचते थे – ओह, उसे देखो, वह हमारे जैसा है. वह हमारी तरह बोलता है. नाम या दाम, मनी फॉलोज.. यह मायने रखता था. मुझे असल में पता नहीं था कि इस उम्र में जनरेशन Z मेरी फैन हो जाएगी.
