Close

KIKI Challenge: सितारों पर चढ़ा कीकी चैलेंज का फीवर, इस चैलेंज ने उड़ाई पुलिस की नींद (KIKI Challenge: Police Warned People To Not Accept This Challenge)

इन दिनों दुनियाभर के लोगों पर कीकी चैलेंज (Kiki Challenge) को पूरा करने का फीवर चढ़ा हुआ है. दरअसल, 31 वर्षीय कैनेडियन रैपर ड्रेक का गाना कीकी डू यू लव मी इन दिनों हर किसी की ज़ुबान पर चढ़ा हुआ है. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 8.2 करोड़ से भी ज़्यादा के व्यूज़ मिल चुके हैं. बता दें कि यह चैलेंज जितना रोमांचक है उतना ही ख़तरनाक भी है. इस चैलेंज को पूरा करने के लिए गाड़ी में बैठे हुए एक व्यक्ति को गाड़ी चलाते हुए वीडियो बनाना पड़ता है. वहीं गाड़ी के आगे का दरवाज़ा खुला होता है जिसके बाहर दूसरा व्यक्ति चलती हुई गाड़ी की ओर देखकर सड़क पर डांस करता है. इस ख़तरनाक चैलेंज ने भारतीय पुलिस की नींद उड़ा रखी है, लेकिन छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे के कई सितारे कीकी चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए, अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

KIKI Challenge

अदा शर्मा 

कीकी चैलेंज को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा ट्विटर पर दी गई चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते हुए कई सितारे इस चैलेंज को पूरा करने में लगे हुए हैं. एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक 4 लाख से भी ज़्यादा लोग देख चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/Blu5RuzgAPf/?taken-by=adah_ki_adah

नोरा फतेही और वरुण शर्मा 

एक्ट्रेस नोरा फतेही और एक्टर वरुण शर्मा ने ऑटो रिक्शा से उतरकर कीकी चैलेंज पूरा करने के लिए जमकर देसी स्टाइल में डांस किया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफ़ी पसंद भी किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/BlvWCipnpah/?taken-by=norafatehi

करिश्मा शर्मा 

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने भी कीकी चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपनी कार से उतर डांस किया और इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. आप भी देखें यह वीडियो.

https://www.instagram.com/p/BluVOtzH-8Q/?taken-by=karishmasharma22

निया शर्मा

हमेशा अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली टीवी की संस्कारी बहू निया शर्मा भी कुछ इस तरह से कीकी चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए डांस करती नज़र आईं.

https://www.instagram.com/p/Blcwr6WHJIH/?taken-by=niasharma90

कुशाल टंडन

टीवी के जाने माने एक्टर कुशाल टंडन ने भी कीकी चैलेंज को स्वीकार किया, लेकिन ख़ुद डांस करने की बजाय वो चलती गाड़ी में बैठकर ऊंट  का वीडियो बनाते नज़र आए. यकीनन आपको यह वीडियो पसंद आएगा.

https://www.instagram.com/p/Blj-O4THwDa/?taken-by=therealkushaltandon

भले ही लोगों पर इस चैलेंज की खुमारी चढ़ी हो, लेकिन इसने पुलिस वालों की चिंता ज़रूर बढ़ा दी है. इस चैलेंज पर चिंता व्यक्त करते हुए मुंबई पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर पर लोगों को सावधानी बरतने की हिदायद भी दी है. यूपी पुलिस ने ट्वीट किया है कि ‘प्रिय माता-पिता, चाहे कीकी आपके बच्चे से प्यार करे या न करे, हमें यकीन है कि आप अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, इसलिए अपने बच्चों के साथ उनके जीवन की हर चुनौती में साथ खड़े रहें, सिवाय कीकी चैलेंज के. भारतीय पुलिस के अलावा इस चैलेंज के ख़तरे से बचाने के लिए अमेरिका, मलेशिया, स्पेन और यूएई की पुलिस ने भी लोगों को सतर्क किया है.

ग़ौरतलब है कि ये चैलेंज कई लोगों के लिए ख़तरनाक और जोख़िम भरा भी साबित हो चुका है. इस चैलेंज को करते-करते कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं, जबकि कई लोग सड़क पर गिर जाते हैं या गाड़ी में बैठने के दौरान गिर जाते हैं.

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने ली प्रियंका की जगह (Katrina Will Work With Salman Khan Replaces Priyanka Chopra)

 

Share this article