पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये हल्ला मचा हुआ था कि एजुकेटर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Educator And Activist Sonam Wangchuk) के बारे में आमिर खान (Aamir Khan) कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं. जबकि लोगों को लगता है कि उन्होंने राजकुमार हिरानी की ब्लॉक बस्टर फिल्म 3 इडियट्स (3Iditos) में उन्होंने फुंसुक वांगडू का जो किरदार निभाया है, वो सोनम वांगचुक से इंस्पायर है.

बातचीत के दौरान आमिर से सोनम वांगचुक के बारे सवाल पूछा गया. तो अब जाकर आमिर खान ने सोनम वांगचुक के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है. जो पिछले 20 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. आमिर ने लोगों की इस धारणा को क्लियर किया है कि उनकी लाइफ़ की ब्लॉक बस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में उनका किरदार रैंचो किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित है .

आमिर ने कहा - नहीं ये सच नहीं है. असल में लोगों को ये गलत धारणा है . जब हम ने 3 इडियट्स शुरू की थी, उस समय मैं मिस्टर सोनम को जानता भी नहीं था. मैं ने हाल ही में चतुर का वीडियो देखा. उस वीडियो में उसने ऐसा कहा है. लेकिन उसने गलत बोला है. हो सकता है कि चतुर ऐसा सोच रहा हो

लेकिन मैं आप सभी को ये बताना चाहता हूं न तो राजू और न ही अभिजात (जो कि इसके दो लेखक हैं) को मिस्टर सोनम के बारे में पता था. मिस्टर सोनम जो काम कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है. उनके काम और उनकी इज़्ज़त करने के लिए ये ज़रूरी नहीं है कि वे '3 इडियट्स' के किसी किरदार पर आधारित हों. मैं यह बात तथ्यों के आधार पर बताना चाहता था.

बातचीत के बीच में आमिर्वखण ने सोनम वांगचुक की सेहत के प्रति चिता जताते हुए कहा कि हम सब उनकी सेहत और उनकी लाइफ़ के लिए चिंतित है . उम्मीद करता हूँ कि सब ठीक होगा. और ये भी उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही अपना ये अनशन खत्म कर देंगे.
